तेज आंधी-बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा निष्पक्ष सर्वे
Seoni, 28 September 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- क्षेत्र में बीते दिनों तेज हवा, आंधी और बारिश के चलते खेतों में खड़ी मक्के की फसल बड़े पैमाने पर धराशायी हो गई है। फसल के खेतों में गिरने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। प्रभावित क्षेत्रों का खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया गया और किसानों से सीधे चर्चा कर नुकसान की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान सिंघोड़ी, लाखनटोला, मुंडराई, पिंडरई, जठलापुर, छतरपुर, ड्यूटी, सहजपुरी, जुड़तरा, पिपरिया, पांजरा, खमरिया, कतरवाड़ा, सिंघोड़ी (क़तारवाड़ा), मनेगाँव, भालीवाड़ा, चावड़वाड़ा, रुझान, मैरा, चंदनवाड़ा छोटा, चंदनवाड़ा बड़ा, थाँवरी, हिनोतिया, नरवाखेड़ा, अमकोला, जामुनटोला, कन्हान पिपरिया, कोड़ो पिपरिया, रडयाई, भाटा, खुर्सीपार, पथरयी, सुकतरा और खैरी सहित विभिन्न गांवों में फसल की स्थिति का जायजा लिया गया।
[caption id="attachment_52568" align="alignleft" width="300"] तेज आंधी-बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा निष्पक्ष सर्वे[/caption]
कई गांवों में तेज हवाओं के कारण मक्के के पौधे जमीन पर बिछ गए हैं। किसानों ने बताया कि फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने के साथ उनकी मेहनत और लागत पर भी संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का वास्तविक आकलन कर राहत उपलब्ध कराने की मांग रखी।
मौके पर मौजूद आरआई, पटवारी एवं तहसीलदार से प्रभावित गांवों में फसल क्षति का उचित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष सर्वे कराने के लिए कहा गया, ताकि वास्तविक नुकसान सामने आ सके और प्रभावित किसानों को उनकी क्षति के अनुसार नियमानुसार राहत एवं मुआवजा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिला सरपंच संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय मंडलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोमा अनीश अंसारी, ओमराम चंद्रवंशी, पन्ना लाला चंद्रवंशी, पूर्व सरपंच गणेश धुर्वे, बबलू ठाकुर, मरवा खेड़ा सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष शरद ठाकुर, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष पलारी शरद ठाकुर, प्रकाश पटेल, शिवलाल बरकड़े, खेमचंद, नवनीत अमरोदिया, शिवपाल ठाकुर, संदीप ठाकुर, नीलू सोलंकी, भानुप्रताप, गुलजार ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, दीपक ठाकुर, नीरज ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, रवि ठाकुर, सेवाकर राम, जनपद सदस्य जिले सिंह ठाकुर, प्रकाश पटेल थाँवरी, बसंत ठाकुर, रवि पटेल, दुर्गेश ठाकुर, संजय राय, सचिन राय चावड़वाड़ा, भगवत सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष शरद (गोलू) ठाकुर, विनोद ठाकुर, चेट्टियार, अमित ठाकुर एवं प्रीतम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
किसानों को राहत का भरोसा
प्रभावित किसानों ने निरीक्षण के दौरान अपनी समस्याएं और फसल नुकसान की स्थिति सामने रखी। किसानों को भरोसा दिलाया गया कि फसल क्षति का उचित सर्वे एवं वास्तविक आकलन कराया जाएगा तथा नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
यह भी पढ़े:-
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट
‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी विकसित भारत की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में सजाया भारत का भविष्य
फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, बोले- संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार और प्रशासन
11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, श्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में स्थापित होंगे मनोकामना ज्योति कलश
https://www.aajtak.in/india/news/story/imd-rain-thunderstorm-alert-september-28-delhi-ncr-up-bihar-all-india-weather-update-dpmx-smsr-2654895-2026-09-28