Tue, 20 Oct 2026 | 01:57:01 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

कुएं में गिरा वयस्क तेंदुआ, रात 10 बजे वन विभाग का साहसिक रेस्क्यू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 13, 2026 08:07 pm / Post views : 292

कुएं में गिरा वयस्क तेंदुआ, रात 10 बजे वन विभाग का साहसिक रेस्क्यू
शेयर करें:

Seoni 13 February 2026 सिवनी यशो:- सिवनी जिले के वन परिक्षेत्र सामान्य केवलारी अंतर्गत उगली–केवलारी मार्ग के बीच स्थित सघन वन क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब एक वयस्क तेंदुआ (लेपर्ड) भोजन की तलाश में एक किसान के कुएं में गिर गया। यह घटना राजस्व ग्राम बोरगोंदी, ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित वन विभाग के विश्रामगृह के निकट घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरगोंदी निवासी किसान फगलाल के खेत, जो जंगल से लगा हुआ है, में बीती रात तेंदुओं की आवाजाही देखी गई। बताया गया कि नर–मादा दो तेंदुए खेत के आसपास पहुंचे थे। इनमें से एक तेंदुए ने किसान के पालतू कुत्ते का शिकार कर जंगल की ओर भाग गया, जबकि दूसरा तेंदुआ जैसे ही दूसरे कुत्ते पर हमला करने वाला था, तभी किसान को आहट हुई। किसान द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ घबराकर पास ही स्थित कुएं में गिर गया।

रात 10 बजे किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

घटना की सूचना गश्त पर तैनात वन विभाग कर्मचारी को दी गई। तत्परता दिखाते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चारपाई में रस्सी बांधकर झूलेनुमा व्यवस्था तैयार की गई और लगभग रात 10 बजे तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया।
उगली पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ हिंसक वन्य प्राणी को कुएं से बाहर निकालकर बिना किसी अनहोनी के जंगल की ओर सुरक्षित रूप से रवाना किया।

कान्हा–पेंच कॉरिडोर का संवेदनशील क्षेत्र

बताया गया कि यह क्षेत्र कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और पेंच राष्ट्रीय उद्यान के मध्य स्थित वन्यजीव कॉरिडोर का हिस्सा है। उगली–केवलारी, उगली–छपारा–बरघाट मार्ग तथा उगली से बालाघाट की ओर चारों तरफ घना जंगल होने के कारण यहां वन्य प्राणियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। राहगीरों द्वारा भी अक्सर वन्य जीवों के दर्शन किए जाने की जानकारी सामने आती रहती है।

वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क

घटना के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। विभाग ने सलाह दी है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में लोग समूह में जाकर ही दैनिक कार्य करें और वन्य प्राणियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

वन परिक्षेत्र अधिकारी का बयान

वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े (केवलारी) ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा समय रहते तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। विभागीय कर्मचारी नियमित रूप से गश्त करते हैं। रेस्क्यू के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेज दिया गया है।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jodhpur-eagle-trapped-100-feet-above-survives-a-remarkable-example-of-humanity-and-compassion-know-full-story-local18-ws-l-10167554.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें