सिवनीमध्यप्रदेश

पेंच टुरिया गेट में मिलेट्स मेला एवं व्यंजन मेला का हुआ सफल समापन

स्व-सहायता समूहों को मिला आर्थिक संबल, पर्यटकों ने लिया मिलेट्स व्यंजनों का स्वाद

Seoni 08 January 2026
सिवनी यशो:–कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं उपसंचालक पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी के मार्गदर्शन में
पेंच टुरिया गेट, कुरई में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा
आयोजित मिलेट्स एवं व्यंजन मेला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यह मेला दिनांक 30 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें
कोदो, 

पेंच टुरिया गेट में आयोजित मिलेट्स एवं व्यंजन मेला, स्व-सहायता समूहों के स्टॉल और पर्यटक
पेंच टुरिया गेट, कुरई में आयोजित मिलेट्स एवं व्यंजन मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल।

कुटकी,

चना,

मसूर,

तिल,

उड़द दाल,

मूंग दाल सहित विभिन्न मिलेट्स उत्पादों के स्टॉल लगाए गए।

कोदो-कुटकी की खीर, अप्पे, इडली, मंगोड़े, मक्का रोटी और चना भाजी बने आकर्षण का केंद्र

मेले में मिलेट्स से बने स्वादिष्ट व्यंजनों ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया।
इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन, कलाकृतियां, मेकरम एवं
गोबर से बने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिससे ग्रामीण महिलाओं की सृजनात्मकता को मंच मिला।

पेंच टुरिया गेट में आयोजित मिलेट्स एवं व्यंजन मेला, स्व-सहायता समूहों के स्टॉल और पर्यटक
पेंच टुरिया गेट, कुरई में आयोजित मिलेट्स एवं व्यंजन मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल।

नववर्ष के अवसर पर आयोजित यह मेला पर्यटकों, स्थानीय जिप्सी ड्राइवरों, गाइडों एवं
अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने
मिलेट्स आधारित व्यंजनों का स्वाद लिया।

मेले में कुल 10 स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनसे
72,105 रुपये की कुल बिक्री दर्ज की गई।

इससे समूहों को आर्थिक लाभ
के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई।

यह आयोजन न केवल मिलेट्स के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा,

बल्कि
ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

https://www.krishakjagat.org/news/divisional-millets-food-festival-cum-agriculture-fair-in-jabalpur-on-29th-and-30th-march/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!