Fri, 13 Nov 2026 | 01:41:42 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

प्रदेशभर में 17 दिनों तक चलेंगे जनहित और जनजागरूकता के कार्यक्रम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 03, 2026 10:11 pm / Post views : 46

प्रदेशभर में 17 दिनों तक चलेंगे जनहित और जनजागरूकता के कार्यक्रम
शेयर करें:
5 जून से 21 जून तक विशेष अभियान: पौधरोपण, जनकल्याण शिविर और योग दिवस की तैयारियां

Seoni 03 June 2026 सिवनी यशो:-  प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण, प्राकृतिक खेती और योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।

इन अभियानों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन, जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

[caption id="attachment_46310" align="alignnone" width="1024"]मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियानों की तैयारियों की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव ने पर्यावरण, जनकल्याण, प्राकृतिक खेती और योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।[/caption]

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू होगा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया जाए।

अभियान में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद, नीम और आम जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्वच्छता और जल संरक्षण गतिविधियों पर रहेगा विशेष जोर

बैठक में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर भी बल दिया गया। मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जल संरक्षण को लेकर तालाबों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण तथा संरक्षण संबंधी गतिविधियों को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर

मुख्य सचिव ने 12 से 18 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएं।

इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा।

विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहेगा फोकस

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविरों में विकास कार्यों एवं शासन की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, सफलता की कहानियों का प्रदर्शन, चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा लाभार्थियों के अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए होंगी कार्यशालाएं

प्रदेश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 19 एवं 20 जून को प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यशालाओं में कृषि वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी किसान प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और व्यवहारिक प्रयोगों की जानकारी देंगे।

किसानों को रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुख्य सचिव ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर स्थानीय योग समूहों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

योग अभ्यास आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप कराया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार पूर्व प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे।

अधिकारी रहे उपस्थित

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर  सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2267694&reg=3&lang=2

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें