Tue, 24 Nov 2026 | 10:38:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र!

विभागीय गणित-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव संपन्न, 350 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 06, 2025 05:23 pm / Post views : 770

विभागीय गणित-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव संपन्न, 350 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
शेयर करें:

Seoni 06 September 2025

सिवनी यशो:- छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्याभारती द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताएँ उनके शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान में सहायक सिद्ध होती हैं। इसी क्रम में विद्याभारती सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय, भैरोंगंज (सिवनी) में दो दिवसीय विभागीय गणित/विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन 05 एवं 06 सितम्बर को किया गया।

इस आयोजन में सिवनी, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में रंगोली,

चित्रकला,

मूर्तिकला,

भजन,

एकल

गीत,

प्रश्नमंच,

विज्ञान एवं गणितीय मॉडल आदि शामिल रहे। छात्रों ने अपनी कला, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं बहुमुखी प्रतिभा से उपस्थित जनों को प्रभावित किया।

आयोजन में विद्याभारती महाकोशल प्रांत के प्रादेशिक सह सचिव एवं विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी, विद्याभारती जिला सचिव विनीत अग्रवाल, विभाग समन्वयक राम बहोरी पटेल, विवेकानंद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपक साहू एवं सह सचिव डॉ. शांतनु शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इसी के साथ केशव शिक्षा समिति महाकोशल प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आशुतोष गौर का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।

निर्णायक मंडल में सिवनी के प्रख्यात शिक्षाविद व विशेषज्ञ –  पवन राय, गोपाल मिश्रा, विजय शुक्ला, गणित व्याख्याता श्री गुप्ता, सुश्री रितिका सोनी आदि शामिल रहे।

समापन अवसर पर विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। छात्रों एवं अभिभावकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे यादगार बताया।

आयोजन की सफलता में विद्यालय के आचार्य परिवार का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य ओमप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में

संस्कृति महोत्सव प्रमुख  महेश सोनकेसरिया,

जिला विज्ञान प्रमुख  कृष्णमुरारी दुबे,

विभाग वैदिक गणित प्रमुख अशोक बागवान,

व्याख्याता प्रकाश गुप्ता,

पाली प्रमुख जितेन्द्र सोनी,

भोजन व्यवस्था में  संतोष अहिरवार एवं पंकज श्रीवात्री, प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेन्द्र चौरसिया सहित समस्त आचार्य परिवार ने सराहनीय भूमिका निभाई।

https://vidyabhartimp.com/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष