Tue, 20 Oct 2026 | 09:15:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट को लेकर सिवनी तैयार, देशभर की 20 नामचीन टीमें लेंगी हिस्सा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 30, 2026 08:39 pm / Post views : 294

ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट को लेकर सिवनी तैयार, देशभर की 20 नामचीन टीमें लेंगी हिस्सा
शेयर करें:

Seoni 30 January 2026 सिवनी यशो:- सिवनी जिला यूं ही हॉकी की नर्सरी नहीं कहलाता। यहां की मिट्टी में हॉकी रची-बसी है। इस जिले ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश को दिए हैं। हॉकी के प्रति यहां की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में स्वर्गीय सौभाग्यचंद मालू मेमोरियल एवं ‘अशोक एंड अशोक’ अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

7 फरवरी से बड़ी पुलिस ग्राउंड में होगा आयोजन

गुरुवार को प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि यह प्रतिष्ठित अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट आगामी 7 फरवरी 2026 से सिवनी नगर के बड़ी पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से 20 जानी-मानी एवं नामचीन हॉकी टीमें भाग लेंगी, जो अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

[caption id="attachment_40948" align="alignleft" width="300"]All India Hockey Tournament 2026 press conference in Seoni Madhya Pradesh सिवनी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट को लेकर पत्रकार वार्ता में जानकारी देते आयोजन समिति के सदस्य।[/caption]

चटियल मैदान पर दिखेगी तेज और आक्रामक हॉकी

यह प्रतियोगिता अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती है। चटियल मैदान पर खेली जाने वाली तेज, आक्रामक और संघर्षपूर्ण हॉकी दर्शकों के लिए रोमांच का केंद्र रहती है। हर मुकाबला गति, कौशल और रणनीति का शानदार संगम होगा। मुकाबले देखने के लिए सिवनी सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

विजेता और उपविजेता के लिए आकर्षक पुरस्कार

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर सहित अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

ये 20 नामचीन टीमें लेंगी हिस्सा

  • हॉकी केरल
  • मुणि नागेन्द्र सिंह फाउंडेशन, नरसिंहपुर
  • एकेडमी बिलासपुर
  • अमर ज्योति हॉकी, इटारसी
  • जिला हॉकी संघ, बेतूल
  • जिला हॉकी संघ, उज्जैन
  • रायपुर एकेडमी
  • इलेवन स्टार, अमरावती
  • लखनऊ साई हॉस्टल
  • भुमपुरी जिला, महाराष्ट्र
  • रेलवे इलेवन, भुसावल
  • जिला हॉकी संघ, उमरिया
  • साई एकेडमी, टीकमगढ़
  • हॉकी भोपाल
  • बॉम्बे रिपब्लिक
  • सेंट्रल रेलवे, नागपुर
  • सैफई हॉस्टल, इटावा
  • हॉकी जयपुर
  • मानसी फाउंडेशन, मुंबई
  • जिला हॉकी संघ, राजनांदगांव

खेल प्रेमियों से आयोजन समिति की अपील

आयोजन समिति ने सिवनी जिले के समस्त खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे 7 फरवरी से प्रारंभ हो रही इस अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को सफल बनाएं।

https://www.patrika.com/balaghat-news/all-india-swaray-cup-hockey-tournament-to-begin-from-11-20245428

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष