सांसद खेल महोत्सव में कुश्ती का रोमांच चरम पर, सिवनी–बरघाट के पहलवानों का दबदबा
लोकसभा स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Seoni 19 December 2025
सिवनी यशो:- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत लोकसभा बालाघाट–सिवनी की लोकसभा स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 17 दिसंबर को विकासखंड बरघाट (जिला सिवनी) में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन में देशभक्ति और खेल भावना का विशेष माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. ढालसिंह बिसेन, जनप्रतिनिधि, खेल संघों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

🤼♀️ बालिका वर्ग में बेटियों का शानदार प्रदर्शन
बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया—
-
45 किग्रा: कुमकुम (बरघाट)
-
50 किग्रा: गुलाबवती (सिवनी)
-
53 किग्रा: प्रतिज्ञा (बरघाट)
-
57 किग्रा: शीतल (बरघाट)
-
62 किग्रा: आशा नारबोदे (बालाघाट)
-
72 किग्रा: माही परते (परसवाड़ा)

💪 पुरुष वर्ग में सिवनी के पहलवानों का जलवा
सांसद खेल महोत्सव कुश्ती प्रतियोगिता में –
पुरुष वर्ग में सिवनी, बरघाट, बालाघाट और परसवाड़ा के पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले—
-
45 किग्रा: योगेश कुतराहे (परसवाड़ा)
-
50 किग्रा: सतीष नागवंशी (बालाघाट)
-
57 किग्रा: चैन कुमार उइके (सिवनी)
-
61 किग्रा: करन काकोड़िया (सिवनी)
-
65 किग्रा: संत कुमार सैय्याम (सिवनी)
-
70 किग्रा: शिव शंकर कावरे (सिवनी)
-
74 किग्रा: योगेश बिसेन (बरघाट)
-
86 किग्रा: खुशहाल चंद्रहास (सिवनी)
-
92 किग्रा: आशीष नगपुर (बालाघाट)
-
92 किग्रा से अधिक: नियाज खान
🤝 प्रशासन और विभागों का मिला सहयोग
इस सफल आयोजन में नगर पालिका परिषद बरघाट, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।
मुख्य निर्णायक की भूमिका आसिफ पहलवान, प्रकाश पहलवान और घनश्याम सोनवाने ने निभाई। मंच संचालन संदीप मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे ने किया।
🎖️ 23 दिसंबर को होगा भव्य सम्मान
सभी विजेता खिलाड़ियों को 23 दिसंबर 2025 को मुलना स्टेडियम, बालाघाट में सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सिवनी से प्रातः 8 बजे विशेष बस द्वारा बालाघाट ले जाया जाएगा।



