Fri, 13 Nov 2026 | 12:41:23 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

एक्सपायर कोल्ड्रिंक का जखीरा मिला, 8880 अवैध पानी पाउच मौके पर नष्ट

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 15, 2026 11:42 pm / Post views : 247

एक्सपायर कोल्ड्रिंक का जखीरा मिला, 8880 अवैध पानी पाउच मौके पर नष्ट
शेयर करें:

परासिया क्षेत्र में एक्सपायर कोल्ड्रिंक विक्रय पर कार्रवाई, संयुक्त टीम की छापेमारी

Chhindwara January 15, 2026 छिंदवाड़ा यशो:-कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार एवं एसडीएम परासिया शुभम कुमार यादव के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज परासिया क्षेत्र में एक्सपायर कोल्ड्रिंक के विक्रय के संबंध में सघन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पशमा इंटरप्राइजेस, चांदामेटा (परासिया क्षेत्र में कोका-कोला की एजेंसी होल्डर) के गोदाम में कोका-कोला ब्रांड की भारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स पाई गईं। इस संबंध में गोदाम मालिक शसप चौरसिया ने बताया कि यह सभी एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स कंपनी को वापस किए जाने हेतु पृथक रखी गई थीं। टीम द्वारा सभी एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स की विस्तृत सूची तैयार की गई और संबंधित एजेंसी को 15 दिवस के भीतर इन्हें कंपनी को लौटाकर कार्यालय में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 बिना निर्माण तिथि वाले 8880 पानी पाउच नष्ट

इसी गोदाम में सिवनी जिले से आए 250 एमएल पानी पाउच की 185 बोरियां पाई गईं, जिनमें कुल 8880 पाउच मौजूद थे। इन पाउचों पर निर्माण तिथि अंकित नहीं थी। यह पाउच मां एक्वा पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर, लखनवाड़ा (जिला सिवनी) द्वारा भेजे गए थे। सभी 185 बोरियों में मौजूद पाउचों को तोड़कर पानी बहाया गया तथा बोरियों एवं शेष प्लास्टिक को नगर पालिका परासिया की गाड़ियों से नष्ट कराया गया। इस दौरान पानी का नमूना भी परीक्षण हेतु लिया गया।
इसके अतिरिक्त हल्दीराम ब्रांड की सोनपापड़ी से संबंधित शिकायत पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अमोघ एजेंसी, बांधा मोहल्ला, परासिया से शिकायती बैच नंबर के 02 नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित सभी नमूनों को तत्काल परीक्षण हेतु भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत पशमा इंटरप्राइजेस चांदामेटा, मां एक्वा पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर लखनवाड़ा (जिला सिवनी) एवं अमोघ एजेंसी बांधा मोहल्ला परासिया के संचालकों को विभिन्न धाराओं में नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि- जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। https://www.indiacode.nic.in/bitstream/123456789/2027/2/HFOOD.pdf

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें