मंडला गौ मांस मामले पर कार्यवाही, औवैसी की प्रतिक्रिया से गरमाई राजनीति
मंडला यशो:- मण्डला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसावाही में 11 घरों से गोवंशों के अवशेष बरामद होने पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है । नैनपुर थाना क्षेत्र का ग्राम भैंसवाही संगठित रूप से गोवंश की तस्करी, गौवंश के मांस का विक्रय करने के लिये बदनाम ग्राम है । इस ग्राम में गौवंश की हत्या और मांस विक्रय के अनेक मामले दर्ज है । शुक्रवार को मंडला पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यहाँ दबिस देकर 11 घरों से फ्रिज में जमा कर रखा गया मांस पकड़ा था तथा 150 के लगभग गौवंश को मुक्त कराया था । गौमांस ही नहीं यहां गौवंश के अवशेष भी प्राप्त हुये थे । पुलिस ने 11 व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है । एक आरोपी पकड़ा गया शेष अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गये ।
पुलिस की इस कार्यवाही के बाद प्रशासन ने भैंसवाही में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर 11 मकानों को ध्वस्त कर दिया जिससे हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवैसी तिलमिला गये और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस मामले को राजनैतिक रंग देने का प्रयास किया है । औवैसी की प्रतिक्रिया के बाद राजनीति गरमा गयी है ।