Chhindwara 10 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- स्वास्थ्य सेवाओं में नई पहचान बनाते हुए, महाकौशल की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक पूनम डेंटल क्लिनिक का खजरी रोड, छिंदवाड़ा में भव्य उद्घाटन हुआ। चार मंजिला पूनम आर्केड में 1,000 वर्गफुट में फैला यह क्लिनिक हर प्रकार के दांतों के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
क्लिनिक का संचालन डॉ. शशांक साहू (एमडीएस) और डॉ. प्रियंका साहू (बीडीएस) करेंगे। यहां सामान्य दंत उपचार के साथ रूट कैनाल, दांतों की सफाई, दंत प्रत्यारोपण, ब्रेसेज़, डेंटल इंप्लांट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री जैसी उन्नत सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन शहर के व्यवसायी पूनमचंद साहू और उनके परिवार द्वारा किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. शशांक साहू ने बताया,
“हमारा उद्देश्य है कि हर मरीज को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा एक ही छत के नीचे मिले, जिससे नागपुर जाने की जरूरत न पड़े।”
📢 हमारे अपडेट के लिए जुड़ें:
👉 हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें



