मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दंगल मे विधायक ने की पुष्प वर्षा

Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- आज दिन- बुधवार, दिनांक 25/12/2024 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विशाल ईनामी दंगल मे शामिल होकर दर्शकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलारपुर मे प्रतिवर्षानुसार आयोजित विशाल ईनामी दंगल मे शामिल होकर उपस्थित दंगल प्रेमी दर्शकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

दंगल मे विधायक ने की पुष्प वर्षा - Seoni News

आयोजित कार्यक्रम मे ग्राम बलारपुर पहुंचकर विधायक श्री राय ने सर्वप्रथम मंदिर मे देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात दंगल कार्यक्रम मे समिति द्वारा मैदान पर आपको साफ़ा पहनाया तथा शाल, श्रीफल भेंटकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। तदोपरांत विधायक श्री राय ने पहलवानों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दिया एवं आयोजन समिति को विशाल आयोजन के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, बड़ी संख्या मे दंगल प्रेमी दर्शकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button