मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग

5 घंटे की जंग के बाद काबू, 9 फायर ब्रिगेड और 25 टैंकर झोंके गए

🚨 BREAKING NEWS 🚨

इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

5 घंटे की जंग के बाद काबू, 9 फायर ब्रिगेड और 25 टैंकर झोंके गए

Chhindwara 23 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र शुक्रवार को उस वक्त दहल उठा जब एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि उसका काला धुआं तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा।

फैक्ट्री परिसर में रखा भारी मात्रा में कच्चा माल जलकर खाक हो गया।

प्रारंभिक आंकलन में एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Imli Kheda industrial area plastic pipe factory massive fire Chhindwara
इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड

आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय संसाधन नाकाफी साबित हुए,

जिसके बाद नागपुर, चांदामेटा, परासिया, बड़कुही और अमरवाड़ा से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।

कुल 9 फायर ब्रिगेड वाहन और 25 से अधिक पानी के टैंकर लगाए गए।

करीब 5 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

 प्लास्टिक सामग्री बनी आफत
फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप निर्माण के चलते आग तेजी से फैलती रही। तेज लपटों में टीन शेड पिघल गया,
जिससे आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
 इलाका खाली कराया, पुलिस तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया।
राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
 कलेक्टर पहुंचे मौके पर
कलेक्टर हरेंद्र नारायण घटनास्थल पर पहुंचे और फैक्ट्री संचालक प्रकाश गुप्ता से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीएम सुधीर जैन के अनुसार आग दोपहर करीब 12:30 बजे लगी।

प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

 https://www.bbc.com/hindi/articles/c62d795ezjqo

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!