9 युवाओं का इंडिगो एयरलाइन्स के लिए हुआ चयन
राजीव भवन छिंदवाड़ा में हुए साक्षात्कार, युवाओं में उत्साह
9 युवाओं का इंडिगो एयरलाइन्स के लिए हुआ चयन
राजीव भवन छिंदवाड़ा में हुए साक्षात्कार, युवाओं में उत्साह
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा इंडिगो एयरलाइंस चयन: राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हुए साक्षात्कार में 9 युवाओं का इंडिगो एयरलाइंस के लिए चयन, कमलनाथ–नकुलनाथ के प्रयासों का परिणाम।
छिंदवाड़ा इंडिगो एयरलाइंस चयन: राजीव भवन में हुए साक्षात्कार
जिले के युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप इंडिगो एयरलाइन्स के साक्षात्कार कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुए।
साक्षात्कार में जिलेभर के युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से 9 युवाओं का चयन किया गया।
देश की अग्रणी एयरलाइन्स इंडिगो द्वारा आयोजित इस साक्षात्कार के दौरान युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि-
कमलनाथ एवं नकुलनाथ लगातार युवाओं के करियर और रोजगार के लिए प्रयासरत हैं।
इस छिंदवाड़ा इंडिगो एयरलाइंस चयन प्रक्रिया ने जिले के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर के नए द्वार खोल दिए हैं।
पहले जहां ऐसे साक्षात्कार केवल बड़े शहरों में होते थे,
अब छिंदवाड़ा भी रोजगार के मानचित्र पर उभर रहा है।
छिंदवाड़ा के युवाओं को मिला रोजगार अवसर
यह छिंदवाड़ा के लिए गर्व की बात है कि – यहां के युवाओं को इंडिगो एयरलाइन्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में साक्षात्कार देने और चयनित होने का अवसर मिला।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि-
वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
साथ ही यह भी कहा कि-
भविष्य में अन्य नामी कंपनियों द्वारा भी छिंदवाड़ा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे,
ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
https://www.goindigo.in/careers/departments/flightoperations.html



