Uncategorized

“योग को जीवन शैली बनाएं” – सांसद बंटी विवेक साहू

जिला स्तरीय योग महोत्सव – ओलंपिक स्टेडियम, छिंदवाड़ा

Chhindwara 21 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन जिला ओलंपिक स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा –“योग जीवन के प्रत्येक क्षण को प्रभावित करता है। इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।”

 मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

ओलंपिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में सैकड़ों लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास – योग दिवस 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में सामूहिक योगाभ्यास करते नागरिक, विद्यार्थी और अधिकारीगण।

सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

प्रवेश द्वार पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर सांसद बंटी साहू, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, सहित कई अधिकारियों और विद्यार्थियों ने योग संदेश देते हुए सेल्फी ली।

योग दिवस को सफल बनाने में इन संस्थाओं का योगदान

 आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, महर्षि पतंजलि योग संस्थान, रोटरी क्लब छिंदवाड़ा
 एन.सी.सी., एन.एस.एस. छात्र, खेल शिक्षक, जिला योग समिति
 मीडिया साथियों का रहा सराहनीय सहयोग

उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी अजय पांडे, महापौर विक्रम अहके, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सीईओ अग्रिम कुमार, एएसपी आयुष गुप्ता, निगम आयुक्त सी.पी. राय, एडीएम अंकिता त्रिपाठी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सैकड़ों स्कूलों में गूंजा योग

श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में जिले के सैकड़ों स्कूलों में योग दिवस मनाया गया।
साध्वी प्रतिमा बहनसाध्वी रेखा बहन ने योग को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया।
गुरुकुल में देशभर से आए विद्यार्थियों ने भी योगाभ्यास किया।

छोटा तालाब सुभाष पार्क में जुंबा-योग का संगम

छोटा तालाब सुभाष पार्क में जुंबा-योग का संगम
छोटा तालाब सुभाष पार्क में जुंबा-योग का संगम

हैप्पी नवरत्न क्लबएस.एस. जुम्बा ग्रुप ने सुभाष पार्क में भव्य योग आयोजन किया।
योगाचार्य डॉ. रामशंकर दियावार और गयाराम डेहरिया ने प्राणायाम, ध्यान व प्राकृतिक चिकित्सा पर मार्गदर्शन दिया।
नारे: “करें योग – रहें निरोग” और “योग से निरोग राष्ट्र

दिव्यांगजनों के बीच योग चेतना की अलख

दिव्यांगजनों के बीच योग चेतना की अलख
दिव्यांगजनों के बीच योग चेतना की अलख

राष्ट्रीय न्यास आधार फाउंडेशन में दिव्यांगजनों ने भी हर्षोल्लास से योग दिवस मनाया।
मुख्य अतिथि दीपक राज जैन एवं संचालक महेश किन्थ ने योगाभ्यास करवाया।
तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वच्छ, निरोग भारत का संकल्प लिया गया।

भाजपा युवामोर्चा का योग संकल्प
भाजपा युवामोर्चा का योग संकल्प

जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा ने कार्यकर्ताओं संग योग किया।
उन्होंने कहा – “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि सनातन साधना है। यह मन, मस्तिष्क और शरीर को ऊर्जा देता है।”

विद्या भूमि स्कूल में बाल योगियों का प्रदर्शन

विद्या भूमि स्कूल में बाल योगियों का प्रदर्शन
विद्या भूमि स्कूल में बाल योगियों का प्रदर्शन

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया।
विद्यालय चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव व प्रशासिका डॉ. विजया यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

ग्राम गुरैया में ग्रामीणों का योग समागम

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशनग्राम पंचायत गुरैया के सहयोग से योग दिवस पर ग्रामीणों ने योग सीखा।
योगाचार्य देवीप्रसाद डेहरिया ने ऋतुचर्या और दिनचर्या पर विशेष व्याख्यान दिया।

भाजपा मंडलों में योग आयोजन

छिंदवाड़ा नगर व सारना मंडल में भी सामूहिक योग सत्र हुए।
मंडल अध्यक्ष ओम पटेलनवीन बारस्कर ने कहा कि –“योग अब भारत से निकलकर वैश्विक जन आंदोलन बन चुका है।”

पतंजलि योग संस्थान की टीम ने योगाभ्यास करवाया, और सभी ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: दैनिक यशोन्नति  छिंदवाड़ा
www.dainikyashonnati.com पर और पढ़ें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!