छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

श्री विठ्ठल-रुक्मिणी दिंडी यात्रा के आयोजन हेतु बैठक आज

Chhindwara 21 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- परमात्मा की असीम कृपा से भगवान श्री विठ्ठल-रुक्मिणी के चरणों में अर्पित की जाने वाली भव्य दिंडी यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज रविवार 22 जून को शाम 5 बजे, शिव गजानन मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी स्थित प्रार्थना भवन में होगा।

दिंडी यात्रा संयोजकों आनंद बक्षी, संजय औरंगाबादकर, एस.व्ही. पुराणिक, अवधूत मोहगांवकर एवं सुभाष स्मार्ट ने जानकारी दी कि इस बैठक में आगामी दिंडी यात्रा की रूपरेखा, संत समागम, पारंपरिक दिंडियों की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में सभी समाजों एवं संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, ताकि इस आयोजन को और अधिक पारंपरिक, अनुशासित एवं भव्य रूप में आयोजित किया जा सके।

इन समाजों एवं संस्थाओं को दिया गया आमंत्रण

इस बैठक में जिला तिरोले कुनबी समाज, लोणारे कुनबी समाज, सच्चिदानंद सेवा समिति, श्री महाराष्ट्र मंडल, श्री छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र्र मंडल, श्री विप्र महाराष्ट्र्र मंडल, क्षत्रिय पवार समाज, क्षत्रिय मराठा समाज, वीर शैव लिंगायत समाज, महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, महाराष्ट्रीयन नावहिं समाज, कुंभकार प्रजापति समाज, जिला यादव महासभा, माली समाज, मांग मातंग समाज, महाराष्ट्रीयन तैलीक समाज, रेणुका महिला मंडल एवं बगुलामुखी माता मंदिर समिति बरारीपुरा, राज राजेश्वरी मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर सभी पदाधिकारीयो से पुण्यर्जन का अनुरोध किया है।

आयोजकों ने सभी समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर पुण्य कार्य में सहभागिता की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!