छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रेस क्लब का भवन बनाना मेरी गारंटी है आश्वासन नहीं: सांसद

Chhindwara 02 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिला प्रेस क्लब/एसोसिएशन पांढुरना के कार्यालय के शुभारंभ उपरांत उपस्थित पत्रकारों,भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रेस एसोसिएशन जमीन की व्यवस्था कर ले, इसके उपरांत भवन बनाने के लिए निधि की व्यवस्था किए जाने की गारंटी मैं देता हूं। यह मेरा आश्वासन नहीं है बल्कि गारंटी है। नगर में जिला प्रेस/एसोसिएशन पांढुरना के कार्यालय का लोकार्पण सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा डोंगरे, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र परमार तथा उज्वल सिंह चौहान प्रमुखता से उपस्थित रहे। सांसद श्री साहू ने आगे कहा कि पत्रकारों को अपनी भूमिका निष्पक्ष रूप से निभानी चाहिए ताकि सिस्टम में क्या त्रुटियां है यह उजागर हो सके। इसी प्रकार सिस्टम को और भी अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।

कमलनाथ पुलिस से मांगे माफी और अपने शब्द वापस लें – यादव

जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों द्वारा नेताओं और व्यवस्था के खिलाफ टीका, टिप्पणी और कमजोरियों को उजागर करना जरूरी है। समस्त पत्रकारों ने सांसद बंटी विवेक साहू और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस समारोह में तहसीलदार विनय ठाकुर एवं नपा सीएमओ राजकुमार इवनाती व प्रेस क्लब/एसोसिएशन पांढुरना के संगठन अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ढोके, सचिव अजय तावरे, संरक्षक राधेशाम बेलखडे, उपाध्यक्ष उमेश पाल एवं दीपक रावल, कोषाध्यक्ष काशी बालपांडे, सहसचिव पंकज मदान, सहकोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कावले, प्रवक्ता जितेंद्र अतकरे, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत माहूरकर, प्रदेश प्रतिनिधि पंकज कोरडे एवं अक्षय बालपांडे, समन्वयक शेख नुरू भाई, राहुल शेंडे, जानराव बरडे एवं मनोज सातपुते आदि सदस्यगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button