मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

मलेरिया विभाग ने डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिये बनायी कार्ययोजना

जिला मलेरिया कार्यालय सिवनी में एम.आई., एम.टी.एस. की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Seoni 20 May 2025
सिवनी यशो :- बीते दिवस जिला मलेरिया कार्यालय, सिवनी में एम.आई. (मलेरिया इंस्पेक्टर) और एम.टी.एस. की समीक्षा बैठक जिला मलेरिया अधिकारी रामजी भलावी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

बैठक में अप्रैल माह की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में स्न॥ढ्ढ श्वरूक्चश्वष्ठ परियोजना के प्रतिनिधि रामकृष्ण जाट द्वारा श्वरूक्चश्वष्ठ प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई। साथ ही, मई एवं जून माह के लिए की जाने वाली गतिविधियों की योजना प्रस्तुत की गई, जिसमें अधिक से अधिक कम्युनिटी अवेयरनेस एक्टिविटी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए डेंगू, मलेरिया एवं जलभराव से उत्पन्न अन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु निम्नलिखित निर्णय लिए गए:

गांवों में पीने के जल स्रोतों में क्लोरीन की दवा का छिड़काव किया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छ जल प्रयोग हेतु जागरूक किया जाएगा एवं उपयोग से पहले पानी उबालने की सलाह दी जाएगी।

डेंगू/मलेरिया से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की जाएगी। मौसमी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जून माह में सभी विकासखंडों में रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पंपलेट वितरण और वॉल राइटिंग के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस योजना पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति बनी और एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। यह बैठक जिला स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, जिसमें सभी संबंधित विभागों एवं परियोजनाओं का सक्रिय सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!