मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती भाजपा मनायेगी धूमधाम से, व्यक्तित्व एवं  कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर (Lokmata Devi Ahilya Bai Holkar) की 300 वी जयंती पर 21 मई से 31 मई तक जिले के अनेक स्थानों पर किये जायेंगे भव्य आयोजन
कार्यक्रम में पहुँचेंगे निर्धारित वक्ता : देवी अहिल्याबाई के जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था की देंगे जानकारी

Seoni 20 May 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 320 वी जयंती मनाने हेतु जिला भाजपा ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है ।
जिसमें निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 21 मई से 31 मई तक होने वाले सभी कार्यक्रमो को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी है । भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिला समिति बनायी गयी है । जिसमें पूरे कार्यक्रम के लिये जिला कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला महा मंत्री जयदीप सिंह चौहान को बनाया गया है ।

 

21 मई की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने करते हुये कहा कि मालवा की शासक रही देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 320 वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में 21 में से 31 तक समावेशी सुशासन अभियान चलाएगी इस अभियान में अहिल्याबाई होल्कर की विरासत के प्रचार के साथ भाजपा के समावेशी को सुशासन मॉडल का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने के लिये 21 मई से 31 मई तक पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

इस आयोजन के पाँच वक्ता निर्धारित

कार्यक्रम के लिये पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रमों उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ।

प्रदर्शनी उद्घाटन अवसर पर यह रहे उपस्थित

21 मई की पूर्व संध्या पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डां.ढालसिंह बिसेन,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष कीरत सिंह बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,दीपक नगपुरे, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, नगर अध्यक्ष संजय सोनी, अभिषेक दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज रांहगडाले, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, श्रीमती निर्मला ठाकुर, श्रीमती कविता शर्मा,राज ठाकुर, शुभम राजपूत, विनोद सोनी, संतोष नगपुरे, राजू यादव, अलकेश रजक, राजेन्द्र, सुरेश भांगरे, प्रहलाद पटेल, राज अनूप मिश्रा श्रीमती वंदना बैस, श्रीमती किरण वाहने, अनुराधा चौरसिया, समीर अग्रवाल, भुनेश कुल्हाडे, सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

21 से 31 मई तक होने वाले आयोजन

कार्यक्रम के जिला प्रभारी ने बताया है कि 21 मई 31 मई तक चलने वाले कार्यक्रमों के तिथि अनुसार प्रभारी एवं स्थान निर्धारित किये गये है और यह कार्यक्रम जिले के अनेक स्थानों परं मनाये जायेंगे ।
21 मई को प्रदर्शनी एवं संगोष्ठि का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसका दायित्व जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर एवं विक्र ांत दुबे को दिया गया है। 22 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य नाटिका का आयोजन बरघाट में दोपहर 12 बजे किया जायेगा जिसका दायित्व नप बरघाट अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू एवं नरेश राजपूत को दिया गया है । 23 मई को मंदिरों एवं घाटो की सफाई एवं पूजन आरती छपारा में शाम 4 बजे की जायेगी जिसका दायित्व नप अध्यक्ष छपारा श्रीमती निशा ठाकुर एवं नप उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह को दिया गया है । 24 मई को लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर पर संगोष्ठी का आयोजन लखनादौन में दोपहर 01 बजे संपन्न किया जायेगा जिसका जिम्मेदारी भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नाहर पटेल संभालेंगे । 25 मई को मैराथन दौड़ का आयोजन सिवनी में प्रात: 07 बजे किया जायेगा और इस कार्यक्रम को सफलता पूर्व संपन्न कराने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडांले तथा अंकित ठाकुर को सौंपी गयी है । 26 मई को कवि सम्मेलन का अयोजन कुरई में शाम 05 बजे किया जायेगा जिसकी जिम्मेदार जप अध्यक्ष लोचन मर्सकोले एवं जप उपाध्यक्ष हरदीप सिंह को दी गयी है । 27 मई को रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन सभी मंडलों में दोपहर 12 बजे संपन्न कराया जायेगा इस कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला मंत्री कविता शर्मा एवं रूकमणी सनोडिया को सौंपी गयी है । 28 मई को बालिका सम्मान समारोह आयोजन सिवनी जिला मुख्यालय में दोपहर 12 बजे संपन्न कराया जायेगा जिसे भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं जिला मंत्री संजीव मिश्रा संपन्न करायेंगे ।
इसी प्रकार 29 मई को मां नर्मदा नदी स्वच्छता अभियान एवं पूजन आरती का आयोजन केदारपुर एवं घंसौर के कार्यकत्र्ताओं द्वारा किया जायेगा जो शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा इसकी जिम्मेदारी जिला मंत्री प्रमोद पटेल एवं सुभाष यादव को दी गयी है । 30 मई को संगोष्ठी एवं मंदिरों की सफाई तथा पूजन आरती धूमा एवं नागनदेवरी में शाम 4 बजे की जायेगी जिसके लिये भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय उईके एवं ज्ञान सिरवैया को प्रभारी बनाया गया है । तथा 31 मई को महिला जनप्रतिनिध सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय में प्रात: 11बजे आयोजित किया जायेगा जिसके लिये भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती गोमती ठाकुर , श्रीमती उर्मिला उईके भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं श्रीमती मालती जिला पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गयाी है ।

21 मई से आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, भाजपा के क्षेत्रीय संासद, विधायक पूर्व सांसद, पूर्व विधायक जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नगरीय निकायो के अध्यक्ष उपाध्यक्षों तथा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन होंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!