WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशमंडला

मातृशक्तियों ने CRPF जवानों को बांधा स्नेह का धागा, सम्मान से गूंजा परिसर

नक्सल प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाने में बलिदान और साहस को किया नमन

CRPF जवानों से मुलाकात मंडला – सम्मान और भावनात्मक पल

मंडला यशो :- एक समय मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाते थे, लेकिन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सतत अभियानों और साहसिक कार्रवाई के चलते आज ये क्षेत्र नक्सल मुक्त घोषित हो चुके हैं। इसी उपलब्धि और राष्ट्र सेवा में समर्पित जवानों के सम्मान में सामाजिक कार्यकर्ता मातृशक्तियों ने CRPF के जवानों से मुलाकात की।

मंडला CRPF जवानों से मिलती मातृशक्तियां
CRPF जवानों का सम्मान करती सामाजिक कार्यकर्ता मातृशक्तियां

कमांडेंट का सम्मान, स्नेह और श्रद्धा का भाव

इस अवसर पर CRPF कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी जी एवं पूरी बटालियन से मुलाकात कर मातृशक्तियों ने शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अनुभव साझा कर दिया प्रेरणादायक संदेश

कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी जी ने अपने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनुशासन, धैर्य, लक्ष्य और कर्तव्यनिष्ठा किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सफलता की कुंजी हैं। वहीं उपस्थित मातृशक्तियों ने भी सामाजिक क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए।

रक्षाबंधन की स्मृतियां बनीं स्नेह का प्रतीक

मातृशक्तियों ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर वे जवानों को राखी बांधकर अपने स्नेह और आशीर्वाद से जोड़ती रही हैं। इस बार उन्हीं स्नेहमयी पलों को फ्रेम कर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

भारत माता के जयकारों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के अंत में 148 बटालियन के जवानों और मातृशक्तियों ने “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ पूरे परिसर को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। जवानों ने आश्वस्त किया कि वे सदैव देश और समाज की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर CRPF कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी, द्वितीय कमान अधिकारी रत्नेश कुमार, उप कमांडेंट मनोरंजन, सहायक कमांडेंट मनोरमा सहित पूरी बटालियन मौजूद रही। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं में शिखा श्रीवास्तव, ममता चौरसिया, संजू चौरसिया, अनुपम चौरसिया, ज्योत्सना चौरसिया, कीर्ति सराफ, सरोज सोनी, शिवानी चौरसिया, रिंकू चौरसिया, सरिता महान, विनीत दुबे, एडवोकेट साक्षी दुबे, द्रोपती यादव, माया गुप्ता, अनीता चौधरी, दीप्ति नरेलिया सहित अनेक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

संदेश: राष्ट्र रक्षा में जुटे वीर जवानों के प्रति सम्मान, विश्वास और स्नेह ही समाज की सच्ची शक्ति है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!