मंडला

मंडला पुलिस द्वारा “साइबर सुरक्षा जागरूकता माह” एवं “पुलिस झंडा दिवस” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्राओं को आर्म्स, आपदा प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

मंडला, 29 अक्टूबर 2025।
मंडला यशो :- “साइबर सुरक्षा जागरूकता माह” एवं “पुलिस झंडा दिवस” के अंतर्गत आज रक्षित केंद्र मंडला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने पीएमश्री शासकीय अवंति बाई स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट उपयोग करते समय फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग, धोखाधड़ी, और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से जुड़ी सावधानियाँ अत्यंत आवश्यक हैं।
साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई।

🔹 आर्म्स और आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी

रक्षित केंद्र की आर्म्स शाखा के अधिकारियों ने छात्राओं को हथियारों की मूलभूत जानकारी दी।
वहीं, SDERF दल मंडला द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें भूकंप, बाढ़, आगजनी आदि की स्थिति में सुरक्षित बचाव के उपाय एवं उपकरणों के उपयोग की जानकारी साझा की गई।

 कार्यक्रम में उपस्थित रहे:

रक्षित निरीक्षक मंडला, महिला थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय की छात्राएँ एवं शिक्षकगण।

https://www.cisa.gov/cybersecurity-awareness-month

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!