मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

महापौर की पकड़ ढीली, नगर निगम में अफसरशाही हावी!

एमआईसी से जानकारी मांगने पर सवाल, परतला प्रोजेक्ट और टेंडरों पर उठे गंभीर आरोप

Chhindwara 18 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम छिंदवाड़ा में प्रशासनिक नियंत्रण और पारदर्शिता को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर और नगर निगम प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि जब महापौर से निगम नहीं संभल रही, तो उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

नगर निगम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि महापौर को अधिकार होते हुए भी एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) के माध्यम से जानकारी मांगनी पड़ रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निगम में असली नियंत्रण कहीं और है।

31 प्रस्ताव, लेकिन फैसलों पर सवाल

कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि आगामी एमआईसी बैठक में 31 प्रस्ताव लाए जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही कई बड़े निर्णय बिना एमआईसी की स्वीकृति के ले लिए गए।

 परतला प्रोजेक्ट और ट्रांसपोर्ट नगर पर गंभीर आरोप

सोनू मागो ने आरोप लगाया कि—

  • परतला प्रोजेक्ट को बिना एमआईसी बैठक के निरस्त कर दिया गया

  • ट्रांसपोर्ट नगर में बिना टेंडर कार्य कराए जा रहे हैं

  • टेंडर जारी कर बाद में उन्हें निरस्त किया जाना अब आम बात हो गई है

उन्होंने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है, और सफाई के नाम पर नागरिकों से मनमाना टैक्स वसूला जा रहा है।

वैध कॉलोनियों और खरीद पर भी सवाल

महापौर द्वारा एमआईसी के माध्यम से 18 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें—

  • नगर में वैध की गई कॉलोनियों की संख्या

  • GEM पोर्टल से की गई खरीद
    जैसी जानकारियाँ मांगी गईं, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह सब सीधे आयुक्त से पूछा जा सकता था।

आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो ने चेतावनी दी कि—

  • निगम में पार्षदों की गुटबाजी से जनता त्रस्त है

  • टैक्स व्यवस्था पूरी तरह मनमानी हो चुकी है

  • कांग्रेस घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी

  • परतला प्रोजेक्ट को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा

उन्होंने दो टूक कहा—
“अगर महापौर की नगर निगम में नहीं चल रही, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!