युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ: 18 से 35 वर्ष के युवा ऑनलाइन ले सकेंगे भाग
सदस्यता अभियान 20 जून से 19 जुलाई तक, ऑनलाइन मतदान के बाद घोषित होंगे पदाधिकारी
Seoni 22 June 2025
सिवनी यशो:- भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव 2025 की औपचारिक घोषणा कर दी है। चुनाव प्रबंधन अधिकारी श्री बोगा जगदीश ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसमें 18 से 35 वर्ष आयु के युवा भाग ले सकते हैं।
सदस्यता एवं मतदान कार्यक्रम:
-
ऑनलाइन पंजीयन (सदस्यता और मतदान हेतु):
20 जून 2025, प्रातः 9 बजे से – 19 जुलाई 2025, सायं 5 बजे तक -
सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:
50 शुल्क, 21 जुलाई 2025, सायं 5 बजे तक
चुनाव पद व संरचना:
इस चुनाव के माध्यम से निम्न पदों हेतु प्रतिनिधि चुने जाएंगे:
-
ब्लॉक कमेटी, विधानसभा कमेटी, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष,.प्रदेश महासचिव,.प्रदेश अध्यक्ष
पहचान दस्तावेज अनिवार्य:
मतदान के दौरान मतदाता को निम्न में से कोई भी पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा:
-
वोटर आईडी कार्ड, ई-वोटिंग पहचान पत्र, आधार कार्ड
- यह भी पढ़े -<सुभाष वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस ने आरती पियूष शाह पर जताया भरोसा/li>
अनुशासन और पारदर्शिता:
चुनाव प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि परिणामों की घोषणा, जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात की जाएगी। चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता या अनियमितता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
युवाओं से अपील:
प्राधिकरण ने प्रदेश के युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर संगठन के भविष्य को नई दिशा दें। यह अभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है बल्कि युवा नेतृत्व को सामने लाने का सुनहरा अवसर भी है।


