मध्यप्रदेशसिवनी
प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा आज करेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता
सिवनी में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक, 2 बजे मीडिया से करेंगे संवाद
Seoni 12 December 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार शुक्रवार, 12 दिसंबर को सिवनी पहुँचे और रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रभारी मंत्री शनिवार, 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभागीय प्रगति, योजनाओं की समीक्षा तथा आगामी लक्ष्यों पर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जिला विकास सलाहकार समिति बैठक के पश्चात मंत्री श्री वर्मा दोपहर 2 बजे मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें वे जिले की योजनाओं, प्रगति और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर जानकारी साझा करेंगे।
प्रेस वार्ता के उपरांत प्रभारी मंत्री नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



