मध्यप्रदेशसिवनी

प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ : मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सिवनी में सेवा पखवाड़ा

स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान कार्यक्रम से प्रारंभ होगा सेवा पखवाड़ा

Seoni 16 September 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सिवनी जिले में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जिलेभर में सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री,  करण सिंह वर्मा (कैबिनेट मंत्री – राजस्व विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे।

17 सितंबर (मोदी जी के जन्मदिवस) पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

सुबह 9:00 बजे – दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान, चलाया जायेगा जिसमें भाजपा के कार्यकत्र्ता बड़्ी संख्या में शामिल होंगे ।
सुबह 11:00 बजे – कंडीपार मेडिकल कॉलेज में जिला सेवा पखवाड़ा का जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है । जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगे ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सायं 5:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा ।

जिला भाजपा ने पार्टी के –

पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व सांसद/पूर्व विधायक,

जिला पदाधिकारी,

मंडल अध्यक्ष/महामंत्री,

जिला पंचायत अध्यक्ष/सदस्य,

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षद,

जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष,

मोर्चों के जिलाध्यक्ष,

प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,

शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से अधिका से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है ।

भाजपा जिला संगठन के अनुसार  सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत

स्वच्छता,

स्वास्थ्य,

रक्तदान,

पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम जिलेभर में निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

https://www.amarujala.com/columns/blog/narendra-modi-birthday-special-india-moving-towards-selfreliance-under-the-leadership-pm-modi-2025-09-16

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button