छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

गुम हुआ सोने का कंगन पुलिस ने खोज कर वापस लौटाया

Chhindwara 10 April 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जैन समाज की महावीर जयंती की शोभायात्रा मे दोपहर के समय शामिल हुई महिला कल्पना पाटोदी पति प्रदीप पाटोदी उम्र 60 साल निवासी गोलगंज का हाथ मे पहना हुआ लगभग 3.5 तोला वजनी सोने का कंगन शोभायात्रा मे पैदल चलते हुए छोटी बाजार रोड मे कही गिर गया था जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रूपये थी महिला के द्वारा थाना में सूचना देने पर थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी के द्वारा बीट के आरक्षक रामकुमार जाटव को तत्काल कंगन की तलाश पतासाजी हेत सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा गया आरक्षक रामकुमार के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर कंगन घुमने के स्थान के आस पास लगे सी सी टी कैमरे की फुटेज देखी गई ।

सोने का कंगन एक चलित बलुन की दुकान लगाने वाले को मिला था पुलिस आरक्षक ने उक्त व्यक्ति की पहचान कर उसके घर कुम्हारी मोहल्ला मे जाकर उस व्यक्ति से पूछताछ की तो सोने का कंगन मिलना स्वीकार किया । जिससे सोने का कंगन प्राप्त कर पीडित को सोने का कंगन कीमती 3 लाख रूपये का सुपुर्द किया गया । कंगन मिलने पर पीडित महिला के चेहरे की खुशी वापस लौट आई और पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button