सिवनी यशो:- शनिवार 30 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जाम सांवली मे हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्री राय ने आज जिला छिंदवाड़ा के सौंसर स्थित जाम सांवली मे प्रात: काल सिद्ध श्री हनुमान मंदिर मे पवन पुत्र श्री हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा अनुष्ठान मे शामिल होकर बजरंगबली का अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान विधायक श्रीा राय ने समस्त देशवासियों, प्रदेश एवं जिलेवासियों की समृद्धि, खुशहाली एवं सुखमय जीवन की मंगल कामनाएं की






