छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन स्वयं आटो चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे

आटो संघ ने मनायी सुभाष जयंती, विधायक ने किया मुख्य आतिथ्य

विधायक दिनेश राय मुनमुन स्वयं आटो चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे - Seoni News

सिवनी यशो:- मंगलवार 23 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन आटो चला कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। आज विधायक श्री राय अपने बारापत्थर स्थित निवास से स्वयं आटो चलाकर कार्यक्रम स्थल राशि लान पहुंचे। जहां पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिला आटो संघ सिवनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रुप मे शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ मे विधायक श्री राय ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं जय हिन्द का नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन् किया। इसके पश्चात संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा श्री राय का शाल, श्रीफल भेंटकर फूल मालाओं, से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने कार्यक्रम मे उपस्थितों को संबोधित किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं आटो चालक बंधुओं की उपस्थित थी। इसके अलावा विधायक श्री राय गत दिवस नगर के शुक्रवारी चौक मे अयोध्या मे भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित रामायण के केवट प्रसंग नाटक मंचन एवं धार्मिक संगीत कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धलुगणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button