WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नवनिर्वाचित विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने भवन का किया भूमि पूजन

पूर्व विधायक ने सामुदायिक भवन निर्माण में लगाया था अड़ंगा
हाई कोर्ट से भवन निर्माण को लेकर हुआ रास्ता साफ

छपारा यशो:- नगर के बैनगंगा तट में विश्राम गृह के किनारे से सामुदायिक सत्संग भवन का भूमि पूजन केवलारी के नवनिर्वाचित विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि इस नदी तट के मैदान में लगभग दो वर्ष पूर्व से दो शासकीय सामुदायिक भवनो का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था जिनका विधिवत नियमानुसार तकनीकी स्वीकृत भी ली गई थी इसके बाद भी इनके निर्माण कार्य में दो साल कोरोना काल में कार्य रूक गया था जिनका पुन: मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह से भूमि पूजन कर इनका शुभारंभ किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीचंद अवधिया ने चुन चुन के लगाए आरोप

बताया जाता है कि इस दौरान छ्पारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेता भी मौजूद थे वही कार्यक्रम के दौरान छपारा नगर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीचंद अवधिया ने पूर्व विधायक पर चुन चुन के आरोप लगाए जहां उन्होंने कहा कि इस भवन निर्माण को पूर्व में ही प्रारंभ कर दिया गया था लेकिन तत्कालीन भाजपा के विधायक राकेश पाल सिंह के द्वारा इस पर अड़ंगा लगाया गया और उन्होंने इसका काम रुकवा दिया था, उनसे आवेदन निवेदन के बाद भी उन्होंने काम को होने नहीं दिया तब जाकर हमें इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाना पड़ा जहां से भवन निर्माण को लेकर रास्ता साफ हुआ जिसके चलते भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है जिसका भूमि पूजन विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के द्वारा किया गया।
इसी दौरान अपने उद्बोधन में विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने पत्रकार भवन को लेकर भी उन्होंने आश्वस्त किया है कि छपारा नगर में पत्रकारों के द्वारा एक सामुदायिक भवन बनाए जाने की मांग की थी, उनका भवन भी अधूरा है जिसे भी पूरा किया जाएगा जिसका निर्माण कार्य को लेकर भी तत्काल उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और उन्होंने इस भवन के निर्माण कार्य में जिस तरह की भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह करेंगे और यह भवन आम जनता के सार्वजनिक उपयोग के भी काम आएगा इस बात का एलान किया।
इस अवसर पर साथ ही पूर्व विधायक सिवनी रमेश जैन ,छपारा ब्लॉक अध्यक्ष जयकेश पटेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमन खातरकर जनपद ,जनपद उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ठाकुर,नगर परिषद उपाध्यक्ष ठा.शिवकान्त सिंह,सरपंच खुर्सीपार श्रीमती बैजन्ती मरावी,सचिव भागचन्द्र पंचेश्वर, उपसरपंच आशिक़ अली, रसीद पटेल,पूर्व युवा मोर्चा जि़लाध्यक्ष नवनीतसिंह,श्रीचंद्रअवधिया, जुजर भाई ,नयन अवधिया, सुरजीत सिंह, बड़ी संख्या में अवधिया समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!