राजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजयुमो की मशाल रैली मे हुए शामिल

   सिवनी यशो:- गुरुवार 25 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन भारतीय जनता युवा मोर्चा की मशाल रैली मे शामिल हुए।जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित मशाल रैली मे विधायक श्री राय शामिल हुए। तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले सहित भाजपा वरिष्ठ नेतागणों, पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवारी चौक से आरंभ मशाल रैली मे नेहरू रोड से पदयात्रा करते हुए नगरपालिका चौक पहुंचे। जहां पर सभी के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विजय दीप जलाकर वीरों को नमन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button