क्राइमसिवनी

पीपरताल जलाशय में सुरेशी उईके का उतारता हुआ शव मिला 

   सिवनी यशो:- पुलिस थाना उगली अंतर्गत पांडिया छपारा क्षेत्र के पीपरताल जलाशय बेलगांव में गत दिवस एक व्यक्ती का शव पानी में देख ग्रामीण सख्ते में आ गये ,जिसकी सूचना पुलिस थाना उगली की दी जाकर थाना प्रभारी एस गोदेवार द्वारा पुलिस बल की उपस्थिती में शव की शिनाख्त सुरेशी पिता धीरसिंह उइके जाती गोंड उम्र 48 निवासी ग्राम बेलगांव के रुप में की गई।
थाना प्रभारी उगली के दिशा निर्देश में ए.एस.आई सुमेरचंद उइके एवं स्टाफ द्वारा मृतक की जानकारी मिली की वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था,और मछली पकड़ता था,और तीन दिन से लापता था,लेकिन परिजनों द्वारा पुलिस थाना उगली में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
प्रशासन ने अभी वर्तमान बारिश के समय सभी से अपील और मुनादी भी करवाई  हैं,कि नदी,तालाब व जलाशयों के निकट ना जानें की सलाह भी दी गयी है । बरसात का मात्र एक महीना ही बीता है,अभी वर्षा काल का 75 प्रतिशत समय बाकी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!