छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष के साथ नामांकन रैली मे की सहभागिता

 

श्री गणेश मंदिर एवं बंजारी माता मंदिर मे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन, पूजन किया

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष के साथ नामांकन रैली मे की सहभागिता
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष के साथ नामांकन रैली मे की सहभागिता

 

सिवनी यशो:-बुधवार 27 मार्च को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष के साथ संसदीय क्षेत्र पार्टी प्रत्याशी की नामांकन रैली एवं जनसभा मे सहभागिता किया। आज बालाघाट जिले के कमला नेहरू भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे दोपहर 12:00 बजे से प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा एवं केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की गरिमामय उपस्थिति मे संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी को जन आशीर्वाद हेतु आयोजित विजय संकल्प नामांकन रैली एवं जनसभा मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पार्टी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता किया। इस दौरान आपने जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती पारधी को विजय बनाने का आव्हान किया। इसके पूर्व मे प्रात: 10:00 बजे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे उपस्थित देवतुल्य जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे नगर के छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर मे प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के दर्शन व पूजन कर नामांकन रैली व जनसभा मे शामिल होने बालाघाट की ओर रवाना हुए। इसके पश्चात गंतव्य पर स्थित बंजारी माता मंदिर मे पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button