छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मे हुए शामिल

-पार्टी पदाधिकारियों एवं पत्रकार गणों के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया

 

सिवनी यशो:- रविवार 10 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मे शामिल हुए। विधायक दिनेश राय मुनमुन नगर के कटंगी रोड शहीद वार्ड स्थित आधुनिक कालोनी उद्यान व फलोद्यान में प्रात: 09:00 बजे से आयोजित वृक्षारोपण वन महोत्सव एवं दानदाताओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए। जहां पर आपने उपस्थित गणमान्य जनों के साथ वृक्षारोपण कार्य किया।
इसके पश्चात विधायक श्री राय के करकमलों से उद्यान सेवकों एवं दानदाताओं का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज, परमानंद जायसवाल , एस.के. श्रीवास्तव, संजय चौहान, राकेश सिंह सतीश सोनी सहित कालोनी वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके पश्चात विधायक श्री राय ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्मानीय पत्रकार गणों के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का भ्रमण किया। इस दौरान विधायक श्री राय ने सभी के साथ परिसर में किये जा रहे कार्यो को देखा तथा उपस्थित साईड इंचार्ज से जानकारी प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button