WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया 6 करोड़ 56 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

-बायर-सेलर मीट कार्यक्रम मे किया सहभागिता
-विधायक निधि से प्रदत्त जिम का किया लोकार्पण
-ग्राम भटमतरा मे युवाओं को दिलायी भाजपा की सदस्यता
-शंकराचार्य पार्क मे होने वाले कार्यों का भी किया भूमिपूजन

 


सिवनी यशो:- बुधवार 04 अक्टूबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा क्षेत्रांतर्गत 06 करोड़ 56 लाख की राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं भटमतरा मे जिम का लोकार्पण किया। विधायक *दिनेश राय मुनमुन ने प्रात 09:30 बजे से दौरा आरंभ कर सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों मे 656.48 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सर्वप्रथम प्रात: 10:00 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत छपारा अंतर्गत आने वाले ग्राम केकड़ा पहुंचकर केकड़ा से धुंधीटोला ग्राम तक 19.00 लाख की लागत से निर्मित की जाने वाली ग्रेवल मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात प्रात: 11:30 बजे ग्राम खैरनरा मे 23.08 लाख की खैरनरा से खैरमटाकोल तक सुंदूर सड़क मार्ग निर्माण, ग्राम रामगढ़ मे 23.00 लाख की रामगढ़ से जमुनिया तक ग्रेवल मार्ग, ग्राम भटमतरा मे 15.00 लाख की भटमतरा से पांडीवाडा तक ग्रेवल मार्ग भूमिपूजन उपरांत विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ग्राम बंधानी मे उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित सिवनी जम्बो सीताफल बायर-सेलर मीट कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे शामिल हुए।

 


इसके पश्चात विधायक श्री राय ने सांसद डा ढालसिंह बिसेन के साथ सिवनी नगरीय क्षेत्र के समीपस्थ बबरिया मे शंकराचार्य पार्क में 60.06 लाख की लागत से किये जाने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। तदोपरांत जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर मे 10.00 लाख की राशि से आंगनवाड़ी के लिए भवन एवं 15.00 लाख की लागत का मंगल भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत खैरी मे 08.62 लाख की मेन रोड से ग्राम खैरी तक सीसी मार्ग निर्माण, ग्राम पंचायत सीलादेही मे 15.00 लाख से श्री सिद्ध शनिधाम पहुंच मार्ग, ग्राम धतुरिया मे 52.00 लाख की सरगापुर से धतुरिया-हिवरा ग्रेवल मार्ग एवं लोनिवि सेतु निर्माण विभाग के अंतर्गत ग्राम खापा मे 415.72 लाख की लागत से खैरी मार्ग पर बैनगंगा नदी मे जलमग्नीय पुल निर्माण विकास कार्यों का पूर्ण विधि विधान से भूमिपूजन किया। इसके साथ ही विधायक श्री राय ने ग्राम भटमतरा मे सांसद डा ढालसिंह बिसेन जी की गरिमामय उपस्थिति मे युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। तथा विधायक निधि से प्रदत्त जिम का लोकार्पण किया।


कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है और इसकी गति निरंतर जारी रहेंगी, तथा भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान मे रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम के दौरान गांव-गांव मे विधायक श्री राय सहित समस्त अतिथियों की कलश लेकर भव्य आगवानी की जाकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, ठाकुर महताब पटेल, श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, राजीव उइके भाजपा मंडल अध्यक्ष बीजादेवरी, ओम राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष चमारी, अनिल बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनवाड़ा, दिलीप सनोडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, धीरसिंह श्याममिलन पांडे नितेन्द्र गुड्डू बघेल , सदम बरकडे शेख शहजादा कुरैशी, कमल अग्रवाल संजू मिश्रा जी, घनश्याम बघेल , मुकेश चंदेल जी, बेनीराम चंद्रवंशी जी जनपद सदस्य, अटल सिंह बघेल जी, राधेश्याम बघेल जी, हरिशंकर साहू जी सरपंच, दुर्गेश चक्रवर्ती जी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, चंदू बघेल जी, श्रीमती रेखा योगेश सनोडिया सरपंच, भोले बाबा शनि मंदिर, भरत सनोडिया, रुक्मणी सनोडिया, शारदा कश्यप, सुनीता सतनामी, मायादेवी कुमरे, रामदयाल ठाकुर, देवलाल, नारायण चौकसे, अतरसिंह बघेल, कांशीराम बघेल, सुनील झारिया, राकेश ठाकुर, प्रभात ठाकुर, प्रीतम, मिथलेश चौकसे, नूर अहमद, प्रदीप चौकसे , पुष्प कुमार चौकसे, अभिलाष अग्रवाल, श्रीमती सरोज सनोडिया सरपंच डोरली छतरपुर, गिरधारी सनोडिया, डा सुन्दर सनोडिया, पुरुषोत्तम सनोडिया सरपंच, नेपाल सनोडिया सरपंच, अनिल सनोडिया सरपंच, प्रताप बघेल, मुकेश बघेल, सुरेश सनोडिया, बृजेन्द्र बघेल श्रीकांत बघेल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लखनवाड़ा, विनोद यादव , पदम सनोडिया, दिनेश शर्मा , इंदू सूर्यवंशी, राजेश बघेल, उमा बघेल सरपंच, बैघनाथ बघेल राजा बघेल असाडू इनवाती सरपंच, सुनील दाहिया , परसराम सनोडिया, नितिन बघेल, कृपाल बघेल , पंजू चौधरी , सोनू महाराज, नरेश गिरी गोस्वामी, श्याम ब्रम्हवंशी, शंकरलाल उट्टी, घनश्याम कौशले, काजू सल्लाम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीजादेवरी, सीताराम सरवाती कलीराम गज्जाम, राधेलाल उइके सरपंच, कृष्णा तेकाम, कामता डहेरिया, बरातीलाल इनवाती, पन्नालाल इनवाती , धर्मेन्द्र डहेरिया नीलेश डहेरिया, अशोक उट्टी, चन्द्रलाल डहेरिया बब्लू डहेरिया पीतेन्द्र डहेरिया, अज्जू धुर्वे , जितेन्द्र उइके, शमीम अंसारी, देवेन्द्र राठौर सहित भाजपा के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ग्रामीण जनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!