धर्ममध्यप्रदेश

श्रीराम मंदिर निर्माण में मध्यप्रदेश का अहम योगदान, खदानों से मिले तांबे का हुआ उपयोग

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड ने दिया 32 टन तांबा, 70 हज़ार कॉपर स्ट्रिप और 775 कॉपर वायर रॉड्स मंदिर निर्माण में लगीं

Bhopal 27 August 2025
भोपाल:- अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में मध्यप्रदेश का योगदान हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।

हाल ही में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के एमडी  संजीव कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में उपयोग हुआ तांबा मध्यप्रदेश की खदानों से निकाला गया है।

32 टन तांबे का दान

श्री सिंह ने जानकारी दी कि हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 32 टन कॉपर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान स्वरूप प्रदेश ने योगदान दिया। तांबा एक शाश्वत धातु है और भारत के प्राचीन इतिहास में इसके उपयोग का उल्लेख मिलता है।

मंदिर की मजबूती में उपयोग

एचसीएल द्वारा मंदिर के पत्थरों को जोड़ने के लिए 70 हज़ार कॉपर स्ट्रिप और 775 कॉपर वायर रॉड्स की आपूर्ति की गई। यह कॉपर 99 प्रतिशत शुद्धता वाला इलेक्ट्रो-रिफ़ाइंड कैटेगरी का है, जो हज़ारों साल तक पत्थरों को मजबूती से जोड़कर रखेगा।

यह भी पढ़े :- भारत के उत्थान की प्रेरणा है राष्ट्र मंदिर : हितानंद शर्मा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा –

“तांबे का मानव जीवन से गहरा संबंध है। यह संबंध सोने-चांदी से भी बढ़कर है। श्रीराम मंदिर निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान पर हम सभी को गर्व है।”

https://www.mpinfo.org

&newsid=20250827N67&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=08/27/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button