छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

(MLA Kamal Nath) विधायक कमलनाथ की विकास निधि से होंगे अनेकों विकास कार्य

छिन्दवाड़ा शहर में 85 लाख रुपयों से होंगे 41 निर्माण

 Chhindwara 23 November 2024

  छिंदवाड़ा यशो: मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ (Former Chief Minister of Madhya Pradesh and Chhindwara MLA Kamal Nath) ने अपने विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के अन्तर्गत विकास कार्यों के लिए अपनी विकास निधि प्रदान (provide development funds) की है। उनके द्वारा दी गई राशि से छिन्दवाड़ा शहर, छिन्दवाड़ा ग्रामीण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों विकास कार्य (development work) होंगे जिससे विधानसभा क्षेत्र की जनता लाभांवित होगी।

विधानसभा क्षेत्र के शहर छिन्दवाड़ा (city ​​chhindwara) में 85 लाख रुपयों से 41 विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। विधायक कमलनाथ जी द्वारा प्रदत्त उक्त राशि से छिन्दवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में जनसुविधा अनुसार कलामंच, सामुदायिक भवन, टीन शेड्, सीसी रोड, नाली निर्माण के साथ-साथ फर्शीकरण सहित अन्य विकास के कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।

विधायक कमलनाथ ने स्वीकृत कार्यों के लिये फॉरेस्ट कॉलोनी में सीसी रोड के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 05 में सीसी रोड निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए, सौरभ सोलंकी से मंजू विश्वकर्मा के घर तक सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 7 में नाली निर्माण हेतु 2 लाख, वार्ड 8 में नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 11 में नाली निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 12 में टाईल्स लगवाने हेतु 2 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 13 में सीसी रोड बनवाने के लिए 3 लाख, वार्ड क्रमांक 14 में नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 15 में कलामंच हेतु 2 लाख रुपए, वार्ड 17 में चबूतरा एवं शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की राशि प्रदान की है। छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ की विकास निधि से वार्ड 39 इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में 3 टर्फ विकेट निर्माण हेतु 50 हजार रुपए, वार्ड 5 में सीसी रोड निर्माण हेतु डेढ़ लाख, वार्ड 18 में नाली एवं पुलिया हेतु 2 लाख, विधायक कमलनाथ की विधायक निधि से वार्ड 21 में सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख, वार्ड क्रमांक 23 में चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार, वार्ड 23 में टीन शेड् हेतु 2 लाख रुपए, वार्ड 26 में चबूतरा 1 लाख, वार्ड 26 सीसी रोड 1 लाख, वार्ड 28 नाली निर्माण हेतु 3 लाख, वार्ड 30 नाली एवं फर्शीकरण 3 लाख, वार्ड 21 नाली एवं प्योर ब्लॉक 3 लाख, वार्ड 33 में सीसी रोड हेतु 3 लाख, वार्ड 39 चबूतरा, रैलिंग, चैकर टाईल्स हेतु 3 लाख, वार्ड 41 सीसी रोड 2.50 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 32 सीसी रोड 1.50 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 39 अतिरिक्त निर्माण हेतु 1.25 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 32 टीन शेड् 1.50 लाख रुपए, वार्ड 44 में सीसी रोड व नाली निर्माण हेतु 3 लाख रुपए, वार्ड 46 नाली 2 लाख, वार्ड 43 सीसी रोड 2 लाख, वार्ड 42 में सीसी रोड हेतु 2 लाख, वार्ड क्रमांक 11 में पुलिया निर्माण हेतु 1 लाख, वार्ड क्रमांक चबूतरा निर्माण 1 लाख, वार्ड क्रमांक 25 में चबूतरा निर्माण के लिये 75 हजार रुपए, राजनगर में चबूतरा व टीन शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड 19 सीसी रोड 2 लाख, वार्ड क्रमांक 27 नाली हेतु 1 लाख, वार्ड 20 में पुलिया एवं चबूतरा निर्माण के लिए 1 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 27 सीसी रोड 1 लाख रुपए एवं गुलाबरा में भोयर के मकान से चौधरी के मकान तक सीसी रोड निर्माण हेतु 2 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। विधायक कमलनाथ द्वारा प्रदत्त 85 लाख रुपयों की राशि से छिन्दवाड़ा विधानसभा के अन्तर्गत स्वीकृत 41 निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button