मध्यप्रदेशसिवनी

मध्यप्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री: कई जिलों में रेड अलर्ट, सीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

महाकौशल में बादलों की घेराबंदी, सिवनी में बूंदाबांदी

Seoni 23 June 2025
सिवनी यशो : – मध्यप्रदेश में मॉनसून ने जोरदार दस्तक दी है और इसके साथ ही बारिश का सिलसिला पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है। कई जिलों में झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात भी बनते नजर आ रहे हैं।

सिवनी सहित महाकौशल में बादलों की घेराबंदी

रविवार को सिवनी जिले में हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन जोरदार बारिश का इंतजार अभी बाकी है। वहीं, सिवनी के साथ मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में भी मानसूनी बादलों ने डेरा डाल दिया है।

भोपाल-इंदौर में झमाझम बारिश, बाढ़ जैसे हालात

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, मंदसौर और उज्जैन जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात प्रभावित हुआ। कुछ जिलों में मानसून की शुरुआती बारिश ने ही बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

ढ्ढरूष्ठ का पूर्वानुमान: 24 जून तक रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (ढ्ढरूष्ठ) के अनुसार, मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर मानसूनी ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तेज़ी से नमी खींच रही है। यह ट्रफ लाइन राजस्थान होते हुए एमपी से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।

रेड अलर्ट वाले जिले: उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर ।
तेज बारिश की चेतावनी देवास, इंदौर, मंदसौर, नीमच

सामान्य बारिश संभावित: भोपाल, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम

मुख्यमंत्री का निर्देश: “प्रशासन रहे अलर्ट”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मौसम की गंभीरता को देखते हुए सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा — मॉनसून आ चुका है, अब हर जिले को सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रहना होगा। सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ है।”

आगामी बारिश का पूर्वानुमान:
मंगलवार, 24 जून

भारी बारिश संभावित: शिवपुरी, शहडोल, सागर, गुना, अशोकनगर

बारिश जारी रहेगी: विदिशा, रायसेन, दमोह, दतिया, ग्वालियर, पन्ना, कटनी, भोपाल, इंदौर
बुधवार, 25 जून
भारी बारिश संभावित: छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, अशोकनगर, गुना
अन्य जिलों में: घने बादल और तापमान में गिरावट के आसार

विशेष
मध्यप्रदेश में मॉनसून ने जहां खेतों और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाई है, वहीं शहरी क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारी की भी परीक्षा शुरू हो चुकी है। सावधानी ही सुरक्षा है — मौसम की चेतावनियों को नजरअंदाज़ न करें और आवश्यक सतर्कता बरतें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!