सिवनी, 22 जून 2025
सिवनी यशो:- जिले में युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। इसी क्रम में डूण्डासिवनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान एक गाँजा तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 265 ग्राम गाँजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
यह भी पढ़े :-“जहर की लत और जवान जिंदगी: सिवनी में एम.डी. पाउडर तस्कर गिरफ्तार, युवाओं की दिशा पर सवाल”
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में की गई।
मौके पर घबराया, फिर पकड़ा गया तस्कर
दिनांक 22 जून को डूण्डासिवनी पुलिस वाहन चेकिंग में जुटी थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते देखा गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सजग पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे धरदबोचा। तलाशी लेने पर युवक के पास से 1.265 किलो अवैध गाँजा बरामद हुआ, जिसे वह मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी पर पहले से हैं गंभीर आपराधिक मामले
पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन वरयानी, पिता स्व. संतोष वरयानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बरघाट नाका, सिवनी थाना डूण्डासिवनी के रूप में हुई। आरोपी ने गाँजा उड़ीसा की दिशा से किसी अज्ञात व्यक्ति से लाना स्वीकार किया है। पवन वरयानी पर पूर्व में हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना व मारपीट जैसे 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
बरामद सामग्री
1.265 किलो गाँजा (अनुमानित मूल्य16,000 रूपये )
बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (अनुमानित मूल्य 75,000 रूपये )
पुलिस टीम की विशेष भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश तिवारी के साथ निरीक्षक मनोज जंघेला, उपनिरीक्षक दामिनी हेड़ाऊ, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, सुंदर श्याम तिवारी, उमेश्वरी चौधरी, नितेश राजपूत, कृष्ण कुमार भालेकर, सीताराम जावरे, अकलेश माहुरे, चन्द्रदीप हिवारे और सध्या धुर्वे की भूमिका सराहनीय रही।
विशेष टिप्पणी:
सिवनी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियाँ समाज में नशे के विरुद्ध एक मजबूत संदेश दे रही हैं। यह न केवल तस्करों को चेतावनी है, बल्कि युवाओं को भी जागरूक करती है कि नशे की दुनिया में सिर्फ अंधकार है।



