सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट का मंचन
Chhindwara 10 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- मूट कोर्ट के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण का मंचन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन आरक्षण एवं दीप प्रजनन के साथ हुआ जिसमें कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष नवनीत व्यास एवं मूट कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायालय छिंदवाड़ा से लोक अभियोजक अजय पालीवाल एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक सुनील सिंधिया एवं पंकज चीखलकर, संगीत श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने विधि के विद्यार्थियों को कोर्ट के प्रायोगिक ज्ञान की जानकारी सूक्ष्मता से प्रदान की एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं ज्ञानवर्धन किया मूट कोर्ट प्रतियोगिता का संचालन एवं व्यवस्थापन महाविद्यालय के प्रोफेसर दिलीप धारा सर एवं सचिन बाजपेई के माध्यम से किया गया ।
विधायर्थी वकीलों ने प्रकरण में बहस कर अपना-अपना पक्ष रखा जिसमें श्रीमती आरती चौरसिया, दीपक सेमेकर, पन्द्राम पगारे, जयकुमार पाल, चेतन साहू, अनिल लांजेवार, खुशी अस्मिता, तनीश देशमुख, उपासना सूर्यवंशी, मनीषा जैन, अनिता दुबे, प्रकाश पहाड़े
मूट कोर्ट मंचन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण जयेंद्र भारद्वाज श्रीमती प्रतिभा शक्रवार श्रीमती अमृता सिरपुरकर, अखिलेश पांडे, श्रवण बंदेवार, आनंद बाजपेई, विनोद झावरे वेदांश शुक्ला एवं कुमारी वंशिका विश्वकर्मा विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी ने मूट कोर्ट मंचन हेतु अतिथिगण का आभार व्यक्त किया



