6 लाख से अधिक जरूरतमंद भंडारो से लाभान्वित
छिंदवाड़ा यशो:- श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी आश्रम खजरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व के पूर्व आदिवासी, गरीब, जरूरतमंदों को वस्त्र, कम्बल, मिठाई, राशन , दीपक, तेल, बाती, ऋषि-प्रसाद सतसाहित्य आदि भेंट देकर दीपावली पर्व मनाया । जिले भर में श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से जगह-जगह सत्संग और भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुए । सत्संग के दौरान साध्वी रेखा बहन ने बताया कि – दीपावली पर्व के पूर्व आदिवासी , गरीब और जरूरतमंदों का मुंह मीठा कर उन्हें जरूरत की सामग्री भेंट कर दीपावली पर्व मानना हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा है ।
हमारे समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने पहले ही जिले भर में कार्यरत विकास खण्ड स्तर की सभी समितियों को निर्देशित किया था कि अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंदों को चिन्हित करें उन्हें भंडारे से लाभान्वित करें । साथ ही जिले भर के 3 लाख साधकों से भी निवेदन किया था कि अपने आसपास के कम से कम 2-3 जरूरतमंदों को भेंट देकर ही दीपावली पर्व मनाए। समिति ने परासिया विकास खण्ड के देवरी ग्राम, जुन्नारदेव के पातालकोट, बिछुआ के चिचोली खुर्द , अमरवाड़ा के बंजारी टोला, मोहखेड़ के लिंगा आदि विकास खण्डों में भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न किया। इन आदिवासीक्षेत्रों के आसपास के ग्रामो के जरूरत मदो को एक जगह एकत्रित कर भेट दी गई । पूज्य बापूजी के आशीर्वाद से इस प्रकार की सेवा देश के 550 आश्रमों द्वारा की गई । जिसमें जिले में 6 लाख से अधिक जरूरतमंद और देश भर में करोड़ों-करोड़ों लोग लाभांवित हुए।
जारी भंडारे में सभी को कम्बल वस्त्र ना मिले हो पर ऋषि प्रसाद साहित्य और सत्संग का लाभ सभी ने लिया है। भंडारे अभी भी जारी है । खजरी आश्रम में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सासंद विवेक (बंटी) साहू, नगर निगम महापौर विक्रम आहाके, जिला पंचायत सदस्य ललिता घोंगे , अंतोदय समिति के जिलाध्यक्ष विलाश घोंगे, भाजपा नेता अजेय सक्सेना, सरपँच रूपेश कराड़े, समाजसेवी जगेंद्र अलडक, मनोज सक्सेना आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, एम. आर. पराड़कर, धनाराम सनोडिया, शम्भूदयाल साहू, सूरज प्रसाद माहोरे, सुमन डोईफोड़े, शकुंतला कराड़े, आदि ने अपनी-अपनी सेवाएं दी। समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने जिले भर की विकास खण्ड समितियों के प्रभारियों और 3 लाख साधकों के साथ मुख्य अतिथियो का भी आभर व्यक्त किया। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी ।





