एकल अभियान… 475 ग्रामीण बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता कल होगी
कबड्डी, कुश्ती, ऊची कूद, लम्बी कूद, दौड की होगी प्रतियोगिता
छिंदवाड़ा यशो:- एकल अभियान के तहत अम्युदय यूथ क्लब द्वारा अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत 6 नवम्बर को सन्त श्री आसाराम गुरूकुल में होंगे जिसमें जिले के 12 संच के 475 बच्चे खिलाड़ी शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के खेलकूद में कबड्डी, दौड़, ऊची कूद, लम्बी कूद, एवं कुश्ती होगी।
कार्यक्रम को शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, अध्यक्ष महापौर विक्रम अहाके, विशेष अतिथि विद्याभूमि पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती विजया यादव, युवा उद्यमी श्री गौरव चौधरी एवं श्रीमती दर्शना खट्टर संचालिका आशाराम गुरूकुल होंगे। कार्यक्रम 11 बजे प्रारम्भ होगा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष पी.जी.कालेज श्री भारत घई, विशेष अतिथि श्री मदन मोहन परसाई, योग वेदान्त समिति, विशेष अतिथि पूरन राजलानी डायरेक्टर लायन्स आई हास्पिटल परासिया, श्री जगेन्द्र अल्डक समाज सेवी श्री संजय मालवी राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एकल अभियान, श्री गोविन्द चौरसिया, कुबेर सूर्यवंशी जनपद सदस्य परासिया रहेगें। कार्यक्रम खेलकूद अध्यक्ष रविन्द्र वाडेकर एवं अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, हरिकथा श्रीमती शशि अग्रवाल एवं श्रीमती अमृता पाण्डे उपस्थित रहेंगे।




