मध्यप्रदेशसिवनी
अनाधिकृत रूप से बबरिया तालाब से सिंचाई के लिए पानी ले रहे व्यक्तियों की मोटर जप्त
Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी सुश्री मेघा शर्मा के निर्देशन में जल संकट के समय अनाधिकृत रूप से बबरिया तालाब से मोटर पम्प के द्वारा सिंचाई के लिए पानी ले रहें हेमराज बघेल, हेमकरन सनोडिय़ा एवं रक्षित विश्वकर्मा की दल द्वारा मोटर एवं पाईप जप्ती की कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिवनी सुश्री संस्कृति जैन के जल संकट निवारण के लिए नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 अंतर्गत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन कर उक्त व्यक्तियों द्वारा बबरिया तालाब में मोटर डाल कर फसल सिंचाई की जा रही थी।



