चौपाल लगाकर सांसद ने की ग्रामीणों से चर्चा
मंदिर में की साफ-सफाई, आंगनवाड़ी पहुँचे, योजनाओं की समीक्षा की
Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा के गांव,बस्ती चलो अभियान के तहत सांसद ने रविवार को ग्राम मोआदेई पहुँचे यहां उन्होंने सबसे पहले स्वच्छता अभियान के तहत गांव के श्री हनुमान खेड़ापति मंदिर पहुँचकर साथी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर पूजा-अर्चन किया। इसके बाद वे गांव की आंगनवाड़ी पहुँचे और वहां बच्चों को दुलार कर उन्हें और माताओं से मिलकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने हितग्राहियों को मिलने वाले पोषण आहार सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद गांव में संवेदनशील सांसद ने गांव में महिला चौपाल लगाई। और उनसे विस्तृत चर्चा कर उनका कुशल क्षेम पूछते हुए योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। विस्तृत चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण बातों से सांसद श्री साहू को अवगत कराया। आत्मीय भाव से श्री बंटी विवेक साहू ने पूरे इत्मीनान के साथ ग्रामीणों से सार्थक चर्चा की। तद् उपरांत वे गांव में बूथ समिति की बैठक में सम्मिलित हुए और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन के काम में पूरे सर्मपण भाव से जुटने का आहवान किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, जनपद सदस्य सुशील गोलू चौधरी, राजकुमार अहिरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, दिनेशकांत मालवीय, विश्वेन्द्र बैस, शक्ति केन्द्र प्रभारी बलवान चौरिया, सरंपच श्रीमती निधि सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।



