किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा: कैबिनेट में 33,985 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
मंडला में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना
किसानों को 4 गुना मुआवजा: मोहन कैबिनेट का big decision
भोपाल यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में किसानों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के अधिग्रहण पर बाजार दर से किसानों को 4 गुना मुआवजा मिलेगा।
भू-अर्जन पर किसानों को बड़ी राहत
मंत्रि-परिषद ने ‘मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार नियम 2015’ के तहत गुणन कारक को बढ़ाकर 2.0 कर दिया है। इससे किसानों अब पहले की तुलना में दोगुना नहीं, बल्कि बाजार दर का किसानों को 4 गुना मुआवजा मिलेगा।

33,985 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए कुल 33,985 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इससे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
सिंचाई और पुनर्वास परियोजनाएं
- इन्दौख-रुदाहेड़ा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ रुपये
- छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना के पुनर्वास हेतु 969 करोड़ रुपये
- 628 गांवों और 1.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा लाभ
सड़क और लोक निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग के तहत 25,164 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण व उन्नयन को मंजूरी दी गई है।
शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश
- निःशुल्क साइकिल योजना के लिए 990 करोड़ रुपये
- शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन हेतु 1,200 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए 5,479 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन और नई सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
परिजन आवास और नई योजनाएं
चिकित्सा महाविद्यालयों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधा विकसित की जाएगी। साथ ही “मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम” के लिए 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
-
- छठवें राज्य वित्त आयोग के लिए 15 पदों का सृजन
- मंडला में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना
- मंत्रि-परिषद ने मंडला में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी और दूर-दराज के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
सरकार के इन निर्णयों से किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।





