मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी – श्रीमती पारधी

नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी ने धारना, बरघाट एवं सिवनी में आभार रैली निकालकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया

 

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी - श्रीमती पारधी - Seoni News
सिवनी यशो:- बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने वाले मतदाताओं के विश्वास के विश्वास पर खरा उतरने के लिये मैं पूरी कोशिश करूंगी और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप सिवनी जिले सहित संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में बेहतर काम करना मेरी प्राथमिकता होगी । इस आशय की बात बालाघाट लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बुधवार को बरघाट विधानसभा के धारना एवं बरघाट तथा सिवनी जिला मुख्यालय में मतदाताओं का आभार प्रदर्शन करने के लिये आयोजित रैली में मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहीं । श्रीमती पारधी ने कहा कि सिवनी बालाघाट क्षेत्र की जनता हमेशा भारतीय जनता पार्टी का साथ देती है, मुझे गर्व है कि मैं भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकत्र्ता हूँ और मुझे पार्टी ने सांसद का टिकिट देकर आपकी सेवा का मौका दिया है ।

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी - श्रीमती पारधी - Seoni News
श्रीमती पारधी ने कहा कि वह भी कोशिश करेंगी कि आप सभी की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरे लोकसभा क्षेत्र का विकास किया जा सके । उन्होंने कहा कि सिवनी विधानसभा में दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधानसभा में कमल मर्सकोले जैसे अनुभवी विधायक है जिन्हें मतदाताओं ने लगातार जीत दिलाई है उन्हीं के साथ मिलकर सिवनी जिले की दोनो विधानसभाओं विकास को गति प्रदान की जायेगी । जिले की बेहतरी के लिये भाजपा के कुशल संगठन और पूर्व जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी - श्रीमती पारधी - Seoni News

भाजपा जिला जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में बुधवार को बरघाट विधानसभा के ग्राम धारना एवं बरघाट में आभार प्रदर्शन रैली के पश्चात सिवनी में शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों, कार्यकत्र्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय से आभार प्रदर्शन रैली का शुभारंभ हुआ ।
सिवनी नगर में आयोजित आभार प्रदर्शन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, निर्वतमान सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिती रही ।

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी - श्रीमती पारधी - Seoni News
यह आभार प्रदर्शन रैली भाजपा जिला कार्यालय बारात्थर से प्रारंभ होकर बाहुबलि होटल के सामने पहुँची जहाँ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने उनका गरिमामय स्वागत किया। इसके पश्चात बाहुबली चौक में अजय बाबा पांडे ने स्वागत किया। रास्ते में अनेक स्थानों पर गरिमामय स्वागत का क्रम चलते रहा । आभार रैली अपने निर्धारित मार्ग से होते हुये, सिंधिया पुतला से मिशन स्कूल, गणेश चौक बरघाट रोड से शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड से दुर्गाचौक मठ तालाब से छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा के पास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने स्वागत किया इसके पश्चात, नगरपालिका चौक लक्ष्मीनारायण मंदिर में रैली पहुँची जहाँ नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी ने भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया यहाँ पर भाजपा नेता नरेन्द्र ठाकुर ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया । रैली यहाँ से भाजपा कार्यालय पहुँची जहाँ रैली कार्यत्र्ताओं की सभा में बदल गयी यहाँ कार्यकत्र्ताओं ने बारी बारी से स्वागत किया तथा श्रीमती पारधी ने सभी कार्यकत्र्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आप सभी का जो स्नेह और सहयोग मिला है उससे मुझे संबल मिला है संगठन के विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button