सोशल मीडिया पर कमलनाथ पर निकल रहा आक्रोश
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संबंध में बहुत गंदी प्रतिक्रिया दे रहे है सोशल मीडिया यूजर्स
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के संबंध में सोशल मीडिया में बहुत गंदी प्रतिक्रियाएँ यूजर्स जिल रहे है उनके प्रति आमजनता का इन प्रतिक्रियाओं में गुस्सा दिख रहा है । उनकी हर पोस्ट पर इतनी गंदी प्रतिक्रियाएँ आ रही है जिस पढ़कर आश्चर्य होता है ।
भारत की शासन व्यवस्था लोकतांत्रिक व्यवस्था है और जनता जिस अपना प्रतिनिधि चुनती है वह पाँच साल निर्वाचित क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करता है । पिछले 45 वर्षो से छिंदवाड़ा लोकसभ क्षेत्र की जनता पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ को चुनाव जिताती रही । पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात 2019 में अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा से अपने पुत्र नकुलनाथ को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया। नकुलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से मध्यप्रदेश के एकलौते सांसद निर्वाचित हुये थे । 2019 की मोदी लहर में भी छिंदवाड़ा की जनता ने कांग्रेस के नकुलनाथ को सांसद बनाया परंतु 2024 के चुनाव में छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के साथ ही पूरे मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया ।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में हार जीत बहुत सामान्य प्रक्रिया है,परंतु हारने बाद कमलनाथ के संबंध में जितनी गंदी प्रतिक्रियाएँ सोशल मीडिया में दिखाई दे रही है वह आश्चर्यजनक है । छिंदवाड़ा से चुनाव हारने के पश्चात पूर्व सीएम कमलनाथ एवं निवर्तमान सांसद नकुलनाथ ने मतदाताओं के फैसले को स्वीकार करते हुये स्पष्ट किया कहा है कि छिंदवाड़ा की जनता मेरा परिवार है और मैं छिंदवाड़ा छोड़कर कहीं नहीं जा रहा, आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा की जनता की सेवा करूंगा ।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने एक्स अकांउंट (ट्वीटर) में पोस्ट करते हुये लिखा है कि छिन्दवाड़ा के मतदाताओं का फ़ैसला सिरोधार्य है। छिंदवाड़ा मेरा परिवार है। मैंने अपना पूरा जीवन छिंदवाड़ा की सेवा में लगाया है और अपनी अंतिम साँस तक छिन्दवाड़ा की सेवा करता रहूँगा।
मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने जी-जान से मेहनत की है। हमें आगे और संघर्ष करना है और स्वर्णिम छिंदवाड़ा का निर्माण करना है।
एक्स अकाउंट प उनके द्वारा पोस्ट किये गये इस प्रतिक्रिया पर अन्य एक्स अकाउंट पर सक्रिय रहने वाले सैकड़ो यूजर्स (जिनमें अधिकांश कांग्रेस पार्टी के संभावित है) ने पूर्व मुख्यमंत्री के विरोधा में बहुत गंदी – गंदी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है और इस प्रकार की प्रतिक्रियाएँ उनकी लगभग हर पोस्ट पर दिखाई दे रही है । पूरी कांग्रेस को समाप्त करने के लिये कमलनाथ को ही जिम्मेदार बताया जा राहा है ।
यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि कांग्रेस में कमलनाथ ही एक ऐसे सीनियर नेता है जो लगातार चुनाव जीतने में सफल होते रहे है और गांधी परिवार के विश्वसनीय व्यक्तियों में शामिल रहे है । इन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी अपना तीसरा पुत्र भी कहती थी परंतु आज उनकी दुर्दशा एक्स एकाउंट लिखी प्रतिक्रियों से स्पष्ट समझ आती है।
एक समय ऐसा भी रहा है जब मध्यप्रदेश की सरकार इनके बंगले से चलती थी।
https://x.com/OfficeOfKNath/status/179797787248713746



