सिवनी
पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध
Seoni 24 April 2025
सिवनी यशो:-देश इस समय आक्रोश में है, क्योंकि पिछली 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर जघन्य आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में 27 लोगों की आतंकवादियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। ज्ञात होकि इस हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है।
इसी घटना के विरोध में सिवनी में मुस्लिम समाज के द्वारा शुक्रवारी चौंक से नेहरू रोड होते हुए नगरपालिका चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। नगरपालिका चौंक में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।


