मटन, चिकन पर है प्रतिबंध पर चोरी छिपे बिक रहा है
बिल्लियों में वायरस मिलने से मची थी खलबली, पुणे की लैब से निगेट्वि रिपोर्ट आई
Chhindwara 28 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। देश में पहली बार छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में बायरस मिलने के बाद खलबली मच गई थी । इसको लेकर जिले में विशेष एहतियात बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार अलर्ट के बाद पुणे लेब की टीम को छिंदवाड़ा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों में पली बिल्लियों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा था । जिसके बाद वर्ड फ्लू बिल्लियों में निगेट्वि आया है।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक एवं सेवाएं ने इसकी पुष्टि की है अभी तक इंसानों में वायरस की एंट्री नहीं हुई है। बर्ड फ्लू अलर्ट के बाद कलेक्टर के आदेश पर जिले में सभी मीट, अंडे की बिक्री पर रोक लगाई गई है जिसके चलते चिकन व पोल्ट्री प्रोडक्ट्स के विक्रय व ट्रांस्पोर्टेशन पर पूरी तरह बेैन लगा दिया गया है। लेकिन रोक के बाद भी कुछ होटलों में मटन और चिकन कहां से आ रहा है यह आश्चर्य का विषय है।
होटलों में लोग मटन और चिकन खा रहे हैं बताया जाता है कि दुकान संचालकों ने मार्केट में मटन और चिकन बेचना तो बंद कर दिया है लेकिन वे घर से इसकी सप्लाई आसानी से कर रहे हैं,और लोगों में मटन चिकन आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। बर्ड फ्लू के चलते चिकन मटन खाने वाले भी परहेज करने लगे थे और प्रतिबंध के चलते पोल्ट्री प्रोडक्ट्स का व्यवसाय ठप्प हो गया था लेकिन बीते कुछ दिनों से शहर के दुकानों से घर पहुंच चिकन बने व्यंजन उपलब्ध करा रही हैं।
पशु पालन एवं डेयरी विभाग उपसंचालक डॉ.एच जी एस पक्षवार बताया कि अभी चिकन विक्रय पर अभी पूरी तरह से प्रतिबंध है यदि कोई विक्रय कर रहा है,अवैध सप्लाई की जा रही है इस सबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी उन्होने बताया कि पूरे देश में पहली बार छिंदवाड़ा में बिल्लियों में एचएसएन 1 वायरस फैला था जिसकी जांच भोपाल लैब में पॉजीट्वि आई थी बाद में जब घरों में पाली गई बिल्लियों के सेंपल लेकर पुणे लैब में जांच कराई गई तो निगेट्वि रिपोर्ट आई है।
चिकन शॉप और बैकयार्ड पॉल्ट्री फार्म अगले आदेश तक बंद, जारी हुये आदेश





