WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

ग्रीष्मकाल में बढ़ा बिजली हादसों का खतरा, लापरवाही पड़ सकती है भारी – विद्युत कंपनी की चेतावनी

शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए अलर्ट जारी, 1912 नंबर और ‘उपाय’ ऐप पर तुरंत दें सूचना

बिजली सुरक्षा ग्रीष्मकाल सिवनी

गर्मी के मौसम में बढ़ती विद्युत दुर्घटनाओं को लेकर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने साफ कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

सिवनी यशो:- गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कंपनी ने कहा है कि यदि कहीं शॉर्ट सर्किट या बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो उपभोक्ता तत्काल टोल फ्री नंबर 1912, ‘उपाय’ मोबाइल ऐप या नजदीकी वितरण केंद्र में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।

 खुद मरम्मत करना पड़ सकता है भारी

कंपनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू वायरिंग, स्विच या उपकरणों में खराबी आने पर स्वयं सुधार करने का प्रयास न करें। हमेशा प्रशिक्षित और अधिकृत इलेक्ट्रीशियन की ही सेवाएं लें। इससे हादसों की संभावना काफी कम हो जाती है।

बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

बिजली के उपकरणों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है। लापरवाही से करंट लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

 ओवरलोडिंग से बढ़ता है खतरा

उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे स्वीकृत भार (लोड) से अधिक बिजली का उपयोग न करें। इसके अलावा उचित क्षमता के MCB और कट-आउट का उपयोग करना अनिवार्य है, जिससे शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत सप्लाई बंद हो सके।

 पुरानी वायरिंग बन रही हादसों की बड़ी वजह

कंपनी के अनुसार अधिकांश विद्युत दुर्घटनाएं पुरानी या घटिया वायरिंग के कारण होती हैं। इसलिए वर्ष में कम से कम एक बार घर या परिसर की वायरिंग, फिटिंग और अर्थिंग की जांच जरूर करानी चाहिए।

⚡ समय रहते करें सुधार

विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पुरानी वायरिंग को समय रहते बदलकर मानक स्तर की नई वायरिंग करवाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

https://www.esfi.org/power-lines-safety-tips/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!