छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

चार दिवसीय दौरे पर 31 मई को छिन्दवाड़ा आएंगे नकुल-कमलनाथ

विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे नेताद्वय

Chhindwara 26 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन उपरांत नेताद्वय विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ का दिनांक 31 मई 2025 को छिन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित एवं अन्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दिनांक 3 जून 2025 को नकुलनाथ – कमलनाथ जी छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!