मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक की सौगातो को पीढिय़ा याद करेगी, झूठा श्रेय लेकर मजाक बन रहे है नपा अध्यक्ष

Seoni 12 April 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाएँ देने में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यकाल के प्रारंभिक समय से अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है । नगरीय क्षेत्र की प्राथमिकता से चिंता की है। सिवनी विधायक ने नगर की हर समस्या के निराकरण और जनसुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिये भेदभाव नहीं किया । सिवनी नगरपालिका काग्रेस अध्यक्षीय परिषद है परंतु विकास के कामो में सिवनी विधायक द्वारा व्यक्तिगत रूप से दिलचस्वी दिखकर काम किया है ।

उक्ताशय की बात युवा भाजपा नेता अजय बाबा पांडे द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही गयी । श्री पांडेय ने अपनी विज्ञप्ति में आगे कहा कि नगर पालिका में स्वास्थ्य समिति के सभापति राजिक अकील द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजा दलपत शाह द्वारा निर्मित ऐतिहासिक दलसागर तालाब में लाईटफाउन्टेन एवं साउंडसिस्टम प्रारंभ किये जाने का श्रेय नगर पालिका अध्यक्ष को देते हुये नगर की जनता को सौगात देना बताया है और सभापति की यह मानसिकता उनकी सस्ती लोकप्रियता का परिचायक तो है ही उनकी बात का आम जनता मजाक भी बना रही है । श्री पांडे ने कहा कि यह बात सर्वविदित है कि नगर की जनता बहुत अच्छी तरह से जानती है कि सिवनी विधायक ने राजा दलपत शाह के सम्मान में बड़ी धन राशि की उपलब्धता करायी और मध्यप्रदेश शासन ने विधायक श्री राय की पवित्र मंशा को समझते हुये दलसागर तालाब के सौदर्यीकरण को प्राथमिकता दी । श्री पांडे ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य और सड़को जो डामरीकरण हुआ है वह भी विधायक श्री राय के सफल प्रयासो और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी गयी राशि के कारण संभव हुआ है ।

विधायक की सौगातो को पीढिय़ाँ याद करेंगी

श्री पांडे ने कहा कि दलसागर तालाब के साथ मठ मंदिर तालाब का जो भव्य स्वरूप दिख रहा है वह सिवनी विधायक द्वारा दी गयी सौगात का प्रतिफल है जिसे नगर पालिका में स्वास्थ्य समिति के सभापति बताने में दलगत राजनीति की मजबूरी के कारण संकोच कर रहे है । श्री पांडे ने कहा कि दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण में नगर पालिका परिषद केवल निर्माण एजेंसी है इसके लिये सारे प्रयास सिवनी विधायक की पवित्र मंशा रही है । नगर के सौंदर्यीकरण और विकास के और भी बहुत कार्य होना है,जिसमें आडिटोरियम हाल, स्वीमिंग पुल, ं रोज गार्डन, गाधी भवन से डूंडासिवनी बायपास तक सड़क निर्माण, पाल पेट्रोलपंप से बबरिया तक सड़क निर्माण एवं सोमवारी चौक से पीजी कालेज के आगे तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है इन कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता से कराये जाने के लिये और नगर पालिका विधायक के भागीरथी प्रयासों से हुये कार्यो का झूठा श्रेय न ले इसके लिये अन्य निर्माण एजेेंसी नियुक्त की जाना चाहिए।

श्री पांडे ने कहा कि सिवनी नगरीय क्षेत्र के साथ सिवनी विधानसभा एवं जिले को विधायक श्री राय के कारण अनेक ऐसी सौगाते दी गयी जिन्हें पीढिय़ा याद करेगी । सिवनी नगर पालिका के सभापति राजिक अकील झूठा श्रेय लेने के असफल प्रयास कर नगर पालिका अध्यक्ष का मजाक बना रहे है, और उस कहावत को चरितार्थ कर रहे कि दुबे जी चौबे बनने गये और छब्बे जी बनकर लौटे ।

गैर जिम्मेदार है परिषद, पेयजल की चिंता नहीं

श्री पांडे ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि यह नगर पालिका परिषद अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद लापरवाह और गैर जिम्मेदार है आगामी समय में भीषण जल संकट उत्पन्न हो सकता है इस बात की नगर पालिका परिषद को कोई चिंता नहीं है । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने इस बात की चिंता करते हुये स्वयं बांध में पहुँचकर निरीक्षण किया और जिला प्रशासन को पेयजल समस्या की संभावना से अवगत कराया । विधायक की चिंता के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पेयजल समस्या के निराकरण के लिये विधायक को पत्र लिख रहे है जो कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद की हकीकत को बयाँ कर रही है और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिये विधायक को पत्र रहे है, नगर को पेयजल प्रदान करने की जिम्मेदारी नपा की है जिसके लिये वह टैक्स भी लेती है परंतु समस्या आयी तो विधायक से निराकरण की मांग कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!